एनडीएमसी स्कूली विद्यार्थियों को देगी खाद्य सुरक्षा भत्ता

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

एनडीएमसी स्कूली विद्यार्थियों को देगी खाद्य सुरक्षा भत्ता

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने अपने स्कूली बच्चों को कोविड-19 के खिलाफ सुरक्षा कवच के रूप में खाद्य सुरक्षा भत्ता देने का निर्णय लिया है। इस भत्ते से लाॅक डाउन के दौरान बच्चों की कोरोना के खिलाफ शारीरिक प्रतिरक्षा एव पोषण संबंधी आवश्यकताओं की पूर्ति की जायेगी।
                          यह खाद्य सुरक्षा भत्ता पालिका परिषद के अटल आदर्श विद्यालयों, सहायता प्राप्त ( ऐडेड ) विद्यालयों और नवयुग स्कूलों के छात्रों के बैंक खाते में आरटीजीएस के माध्यम से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत नर्सरी से 12 वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को स्कूलों में मिलने वाले पके हुए मिड डे मील के बदले दिया जाएगा। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद ने इस बारे में निर्णय लिया है कि नर्सरी और प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों के मामले में, खाद्य सुरक्षा भत्ता 06 मार्च से 30 अप्रैल (41 दिनों के लिए) रुपये -193.93 प्रति विद्यार्थी को दिया जाएगा तथा उच्च प्राथमिक कक्षाओं के लिये यह 19 मार्च से 30 अप्रैल तक ( 32 दिनों के लिये ) रुपये – 226.44 प्रति विद्यार्थी दिया जाएगा । जबकि अन्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए यह 19 मार्च से 30 अपै्रल तक (32 दिनों के लिए) रुपये -269.44 प्रति विद्यार्थी दिया जाना है।
                                  पालिका परिषद एनडीएमसी के शिक्षा विभाग प्रशासन ने अटल आदर्श विद्यालय, पालिका एडेड और नवयुग स्कूलों के सभी प्रमुखों से अनुरोध किया है कि वे इसे स्कूल के सभी अभिभावकों और छात्रों के संज्ञान में लाएं और उनके बैंक खातों का विवरण, आधार नंबर और अन्य जानकारियां एकत्र करें, जिससे जल्द से जल्द यह भत्ता राशि उनके खाते में आरटीजीएस के माध्यम से डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के तहत भेजी जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox