देश में ईमानदारी से लागू किया जाए विशेष आर्थिक पैकेज-मायावती

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

देश में ईमानदारी से लागू किया जाए विशेष आर्थिक पैकेज-मायावती

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/लखनऊ/नई दिल्ली/मनोजीत सिंह/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बहुजन समाज पार्टी  की राष्ट्रीय अध्यक्षा मायावती ने केंद्र सरकार की ओर से घोषित किये गये विशेष आर्थिक पैकेज को देश में ईमानदारी से लागू करने की बात कही है। उनका मानना है कि यदि प्रवासी मजदूरों के लिए घोषित 1000 करोड़ रूपये का उन्हे सीधे लाभ मिले तभी मजदूरों को फायदा हो सकता है। इसके साथ ही उन्होने वासी मजदूरों के लिए घोषित 1,000 करोड़ रुपये के पैकेज का उप्र को सीधे लाभ दिलाने की भी मांग की है।
                         बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने गुरुवार को ट्वीट किया कि अभूतपूर्व कोरोना लॉकडाउन के कारण देश की आर्थिक व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है जिसको लेकर देश में केंद्र आर्थिक पैकेज के तहत अर्थव्यवस्था को संभालने व लोगों तक योजनाओं का लाभ पंहुचाने का कार्य कर रहा है। इस पर बीएसपी प्रमुख का कहना है कि इसको जमीन पर ईमानदारी से लागू करने की कोशिश तत्काल शुरू कर देनी चाहिए। साथ ही लाचार व बदहाल करोड़ों प्रवासी मजदूरों के लिए जो 1,000 करोड़ रुपये की जो घोषणा की गई है, वह यूपी जैसे अति प्रभावित राज्यों को सीधे मिलनी चाहिए, ताकि प्रदेश मजदूरों के लिए अच्छी तरह से काम कर सके उन्हे अपने पैरों खड़े होने का वास्तविक सहारा बन सके व गरीबों मजदूरों को आगे पलायन के लिए विवश न होना पड़े। उन्होने कहा कि आज पूरे देश को आर्थिक पैकेज की जरूरत थी इसमें मजदूरों व किसानों के हितों के लिए वह अपनी आवाज उठाती रहेंगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox