
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश-विदेश/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दूनिया भर के चिकित्सक एक ना एक दिन कोरोना वायरस का ईलाज तो ढूंढ लेगे लेकिन फिर भी विश्व में कोरोना कभी भी पूरी तरह से खत्म नही होगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना पर एक बयान जारी करते हुए कहा कि कोरोना वायरस अब हमारे साथ-साथ चलेगा। हालांकि वैक्सीन के बनने के बाद इस पर काबू पाया जा सकता है लेकिन वह भी तब जब सब लोगों तक वैक्सीन की पंहुच बनाई जाये।
कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई हुई है। पूरे विश्व में आज कोरोना वायरस से निपटने के लिए तमाम तरह के उपाय किये जा रहे है। लेकिन फिर भी कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया में तबाही मचाई हुई है। दुनियाभर के वैज्ञानिक व चिकित्सक वैक्सीन बनाने की दिशा में दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से एक बड़ा बयान सामने आया है। बयान सामने आने के बाद से पूरी दुनिया में सनसनी फैल गई है। डब्ल्यूएचओ ने आशंका जाहिर की है कि कोरोना वायरस से जुड़ी बीमारी शायद कभी खत्म नहीं होगी। डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि ऐसा हो सकता है कि कोरोना वायरस विश्व के किसी न किसी जगह व समुदायों के बीच बना रहे और भविष्य में इसका कभी भी खात्मा न हो।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम के निदेशक डॉ. माइकल रेयान ने कहा कि जिस तरह से एड्स खत्म नहीं हुआ, ठीक इसी तरह से यह भी खत्म न हो। उन्होंने कहा कि हमने एड्स से बचने के लिए तरीके ढूंढ निकाले हैं। अब कोई भी एड्स मरीज दवा व अन्य उपायों का इस्तेमाल करके ज्यादा दिनों तक स्वस्थ और जिन्दा रह सकता है। इसी तरह से अब हमें कोरोना को लेकर यथार्थवादी होना पड़ेगा, क्योंकि किसी को भी ये नहीं मालूम कि ये कब पूरी तरह से खत्म होगा।
वैक्सीन से हो सकती है खत्म
डॉ. रेयान ने आगे कहा कि यदि हमने कारगर वैक्सीन बना ली और इसे हर इंसान तक पहुंचा दिया तो ऐसी संभावना है कि यह खत्म हो जाए। लेकिन वैक्सीन कब बनेगी और सभी लोगों तक कितने समय में पहुंचेगा इसको लेकर कोई नहीं कह सकता है। आपको बता दें कि डब्ल्यूएचओ ने इससे पहले भी ये आशंका जाहिर की थी कि कोरोना आने वाले दिनों में खत्म होता नजर नहीं आ रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रमुख टेड्रोस ने कहा था कि कोरोना के खत्म होने में काफी वक्त लगेगा। आपको बता दें कि पूरी दुनिया में अब तक कोरोना वायरस से 3 लाख के करीब लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 42 लाख लोग संक्रमित हैं। इस वायरस से सबसे अधिक अमरीका प्रभावित हुआ है। अमरीका में कोरोना से 80 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद