100-डेज रनिंग चैलेंज में बीआरजी का जलवा,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

100-डेज रनिंग चैलेंज में बीआरजी का जलवा,

-कर्नल कृष्ण बधवार ने रचा इतिहास, 88 धावकों ने मिलकर एक लाख किमी दौड़ की पूरी

बहादुरगढ़/शिव कुमार यादव/- फिटनेस को जीवनशैली में शामिल करने और समाज में नशामुक्ति का संदेश फैलाने के उद्देश्य से आयोजित 100 डेज़ रनिंग चैलेंज में बहादुरगढ़ रनर ग्रुप(बीआरजी) ने देशभर में अपना जलवा बिखेरते हुए बहादुरगढ़ और हरियाणा का नाम रोशन किया।

यह चैलेंज 26 अप्रैल से 3 अगस्त तक आयोजित हुआ, जिसमें देशभर से करीब 20,000 धावकों ने भाग लिया। बीआरजी से कर्नल कृष्ण बधवार की टीम ने व्यक्तिगत रूप से 5110 किलोमीटर दौड़ पूरी कर नया कीर्तिमान स्थापित किया और देशभर में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, बी आर जी की 88 सदस्यीय टीम ने मिलकर 1 लाख किलोमीटर दौड़ पूरी कर अनुशासन, सामूहिकता और फिटनेस के क्षेत्र में एक शानदार मिसाल पेश की।
           टीम बीआरजी के संयोजक दीपक छिल्लर ने बताया कि यह केवल दौड़ नहीं थी, बल्कि एक 100 दिनों की जीवनशैली सुधार यात्रा थी, जिसने सभी प्रतिभागियों को अनुशासित और प्रेरणादायक जीवन की ओर अग्रसर किया।

बीआरजी के कुछ प्रमुख धावकों की उपलब्धियाँः
-सरनाम ने दूसरा : 1351 किमी (टीम में सर्वाधिक)
-विजय वरुण ने तीसरा स्थान : 1286 किमी
-लक्ष्मण ने चौथा स्थान : 1206 किमी
इसके साथ ही बानेश, कांता साहू, रामाकांत, राकेश, रविंदर मलिक, रमेश शर्मा, विनीत, प्रमोद भारद्वाज, धीरज ने बीआरजी लीडर बोर्ड में टॉप 10 में जगह बनाई।

विभिन्न आयु वर्गों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले धावकः
-10$ वर्गः अंकशायिनी शर्मा
-30$ वर्गः उर्रिरइ देवी
-40$ वर्गः नरेंद्र, राजेश कुमार
-50$ वर्गः राजेश,श्रीकांत
-60$ वर्गः सुनील सीकरी
-70$ वर्गः मोहन गोस्वामी

महिला प्रतिभागियों का योगदानः
अंकशायिनी, उरिरेई, अन्वी, रेखा बेनीवाल, ज्योति राणा और सुमन मलिक जैसी महिलाओं ने लगातार 100 दिनों तक भागीदारी निभाकर महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया।

समापन समारोहः
100 दिन चैलेंज का समापन बहादुरगढ़ के सेक्टर-9 स्थित सेंटर प्वाइंट पर हुआ, जहां सभी धावकों को उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता के लिए सम्मानित किया गया।

टीम बीआरजी न केवल एक रनिंग ग्रुप है, बल्कि समाज में स्वास्थ्य, अनुशासन और सकारात्मकता का संदेश देने वाला एक सशक्त आंदोलन बन चुका है। आगामी आयोजनों में टीम और भी ऊँचाइयों को छूने की दिशा में कार्यरत है।

इस चैलेंज में जयकरण राठी, कर्नल कृष्ण बधवार, सरनाम विजय, वरुण लक्ष्मण, पुष्कर, बानेश, कांता साहू, रामाकांत, राकेश, रविंदर मलिक, रमेश शर्मा, विनीत, प्रमोद भारद्वाज, धीरज, संकल्प जैन, राकेश सारण, अंशु, अंकशायिनी, उरिरेई देवी, गुलाब सिंह, श्रीकांत, सुनील सीकरी, सनी, रविंदर दहिया, राजेश कुमार, गोपीनाथ, मोहन, एंटनी, रोहतास, नरेंद्र, जसवीर जून, अनिल सारण, ब्रह्मप्रकाश मान, शलभ, नीरज छिल्लर, दीपक छिल्लर, अभय टेटे, रजत कौशिक, अथर्व कौशिक, अन्वी कौशिक, सायम, धर्मवीर सैनी, सुनील, रेखा बेनीवाल, तरुण चंदेल, सुरेंद्र, राजेश रघुवंशी, संदीप, रत्नेश, गिरीश, सुरेन्द्र, राहुल शर्मा, सुमित राणा, करनजीत, कुलदीप भारद्वाज, अखिलेश, अभिषेक, ज्योति राणा, सुमन मलिक, राजीव, हितेश, समीर, नीति मा, राजेश प्रहरी ने भाग लेकर सफलतापूर्वक चैलेंज पूरा किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox