द्वारका पुलिस ने 22 अवैध विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, निर्वासन केंद्र भेजा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका पुलिस ने 22 अवैध विदेशी नागरिकों को किया गिरफ्तार, निर्वासन केंद्र भेजा

-अवैध विदेशी नागरिकों की निर्वासन की कार्रवाई शुरू

द्वारका/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के द्वारका ज़िले में अवैध रूप से रह रहे 22 विदेशी नागरिकों को द्वारका पुलिस ने गिरफ्तार कर निर्वासन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके लिए उन्हे निर्वासन केंद्र भेज दिया गया है, जहां से सभी को उनके देश वापस भेज दिया जाएगा। पकड़े गए नागरिकों में बांग्लादेश (08), नाइजीरिया (08), आइवरी कोस्ट (03), लाइबेरिया (02) और सेनेगल (01) से संबंधित हैं।

द्वारका ज़िले की विभिन्न पुलिस इकाइयों ने यह कार्रवाई डीसीपी के समग्र पर्यवेक्षण में की। इनमें उत्तम नगर थाना (03), एएटीएस (02), बिंदापुर थाना (02), द्वारका सेक्टर-23 थाना (02), मोहन गार्डन थाना (06) और एंटी नारकोटिक्स सेल (07) शामिल थीं।

इन सभी विदेशियों को बिना वैध वीजा के भारत में निर्धारित समय से अधिक रुकते हुए पाया गया या उन्होंने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था। ये सभी नागरिक द्वारका क्षेत्र में अवैध रूप से रह रहे थे या यहां घूमते पाए गए। द्वारका पुलिस की टीमें नियमित रूप से अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ खुफिया सूचनाएं एकत्र कर कार्रवाई कर रही हैं, जिससे ज़िले में ज़मीन और संसाधनों पर बढ़ते विदेशी दबाव को कम किया जा सके।

गिरफ्तार किए गए विदेशी नागरिकों की सूची निम्नलिखित हैः

सेनेगल (01):
-मैथ्यू सेक पुत्र सेक

लाइबेरिया (02):
-जेम्स पुत्र कूपर
-सैमुअल पुत्र जॉनसन

आइवरी कोस्ट (03):
-इवोइरिन कौआसी मोइस पुत्र इवोइरिन
-जेडजे अल्बर्ट पुत्र जेडजे
-जैक्स फेब्रिस टिस्सीह पुत्र टिस्सीह

नाइजीरिया (08):
-ओनवाकु मैथ्यू चिमाओबी पुत्र ओनवाकु
-पीटर एबुके पुत्र एबुके
-जॉन ओकाफोर पुत्र ओकाफोर
-एजिक इकपारा
-शिमोन जिदेओफोर पुत्र ओकाफोर
-जॉनसन ओलुवाटोबी पुत्र जोशुआ
-इमैनुएल अबुची (पासपोर्ट उपलब्ध नहीं)
-ब्लेसिंग फ्रांसिस (पासपोर्ट उपलब्ध नहीं)

बांग्लादेश (08):
-मोहम्मद इब्राहिम पुत्र मोहम्मद हनीफ (जिला बागेरहाट, खुलना)
-मोहम्मद सलाम मिया पुत्र अमीनुल इस्लाम (जिला लालमुनीहाट)
-मैनुद्दीन पुत्र अबुल कलाम चौधरी
-काजी मसूद उर रशीद पुत्र काजी हारुन उर रशीद
-शाहदत्त पुत्र अब्दुल खालिक (जिला खुलना)
-मोहम्मद अनवर पुत्र मोहम्मद बडोल (ढाका)
-अब्दुल मोमिन पुत्र मोहम्मद इलियास (जिला फेनी)
-नूरल आलम पुत्र खयेज़ अहमद (जिला फेनी)

इन सभी को एफआरआरओ (विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय) के समक्ष पेश किया गया, जहां उनके निर्वासन का आदेश जारी किया गया। इसके बाद उन्हें डिटेंशन सेंटर भेज दिया गया। द्वारका पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहे और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox