नौकरियों में वसूली को लेकर सीएम योगी पिछली सरकारों पर बोला हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नौकरियों में वसूली को लेकर सीएम योगी पिछली सरकारों पर बोला हमला

-बोले- 2017 से पहले नौकरियों की होती थी डकैती, चाचा-बबुआ करते थे वसूली

बरेली/शिव कुमार यादव/- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली को कई विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने 223 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही जिले में होने वाले 322 विकास कार्यों का शिलान्यास भी किया। इस मौके पर बरेली के कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने नौकरियों पर डकैती व वसूली को लेकर तगड़ा हमला बोला। उन्होने कहा कि पिछली सरकारों में चचा-बबुआ वसूली करते थे लेकिन भाजपा के राज में नौकरियां निष्पक्ष व योग्यवानों को ही मिल रही है।

अच्छी सरकार विकास समृद्धि लेकर आती है- योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत माता की जय से अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सावन माह में नाथनगरी में आकर महादेव के चरणों में नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। बरेली की जनता को विकास कार्यों के लिए बधाई। उन्होंने कहा कि जब अच्छी सरकार आती है तो विकास और समृद्धि साथ लेकर आती है। यह वही बरेली है, 2017 से पहले इस पर दंगे का दाग लगता है। बरेली दंगाग्रस्त जनपद बन गया था। लेकिन 2017 के बाद दंगा नहीं बल्कि आज नाथ कॉरिडोर से बरेली की पहचान बन गई है। मुख्यमंत्री ने शहर के सात नाथ मंदिरों का जिक्र किया।

’2017 से पहले नौकरियों पर डाली जाती थी डकैती’
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले नौकरियों पर डकैती डाली जाती थी। बंटरबांट होता था। कहीं चाचा वसूली के लिए निकलते थे, कहीं बबुआ। कहीं कोई भतीजा निकल रहा तो कहीं पर भाई निकल रहा। उन रिश्तों को देखकर हर कोई असमंजस में रहता था कि महाभारत में तो ये रिश्ते देखे थे, लेकिन एक नौजवान की नौकरी पर ये रिश्ते कैसे लूट मचाए हुए थे, यह सबने देखा है।

उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें बांटने का काम करती थीं। वोटबैंक की राजनीति के माध्यम से तृष्टिकरण करती थीं। सुरक्षा में सेंध लगाने वालों का सम्मान करती थीं। डबल इंजन की भाजपा सरकार तृष्टिकरण नहीं बल्कि विकास से जनता की संतुष्टि का माध्यम बन रही है। विरासत को विकास के माध्यम से जोड़ रही है।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि न्यू बरेली में विकास प्राधिकरण, नगर निगम व जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके परिणाम विकास के रूप में देखने को मिल रहे हैं। अब कोई बरेली को दंगाग्रस्त बरेली नहीं कह सकता है। इसका प्रमाण सावन माह में कांवड़ यात्रा के दौरान हमने देखा है।

बिना भेदभाव के सबको विकास- योगी
सीएम योगी ने कहा कि हम विकास की योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के जाति, मजहब, भाषा देखे बिना हर किसी को देंगे। लेकिन अगर कोई मानता हो कि किसी विशेष रूप से उनके लिए पिछली सरकारों की तर्ज पर योजनाएं बनेंगी। अब वह नहीं हो सकता है। अब नया भारत है, योजनाओं में भेदभाव नहीं करता है।

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के बारे में बताया
मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां रोजगार मेला भी लगा है। युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित हुए हैं। बताया कि उत्तर प्रदेश में सरकार ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी स्कीम लागू की है। इसके तहत लाभार्थी को पांच लाख रुपये का गारंटी मुक्त ब्याज मुक्त ऋण मिलता है। सरकार इस योजना से अब तक 70 हजार युवाओं को जोड़ चुकी है। उन्होंने कहा कि पहले युवाओं के लिए योजना नहीं बनती थीं। 2017 से पहले युवाओं के सामने पहचान का संकट था। आज पहचान के संकट से नहीं गुजरता नहीं पड़ रहा है।

यूनानी मेडिकल कॉलेज का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी हजियापुर में बनकर तैयार यूनानी मेडिकल कॉलेज का लोकार्पण किया। यह बरेली मंडल का पहला यूनानी मेडिकल कॉलेज है। इसके शुरू होने के बाद मंडल में इलाज के साथ पढ़ाई की राह आसान होगी। बरेली कॉलेज स्थित जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री की मौजूदगी में रोजगार मेले में करीबी 6000 पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया गया। सीएम युवा उद्यमी योजना के तहत लाभार्थियों को डमी चेक भी दिए गए।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox