होली से पहले योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

होली से पहले योगी सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, कर्मचारियों-पेंशनरों को होगा फायदा

मानसी शर्मा / –  उत्तर प्रदेश राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी खुशखबरी है। योगी सरकार ने होली से कर्मचारियों और पेंशनरों का चार फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा दिया है। अब उत्तर प्रदेशराज्य के कर्मचारियों और पेंशनरों को भी केंद्र के समान 50 फीसदी DA का फायदा मिलेगा। एक जनवरी 2024 से नई दरें से लागू होंगी। ऐसे में कर्मचारियों और पेंशनरों को भी जनवरी और फरवरी महीने का एरियर मिलेगा। इसको लेकर मंगलवार को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया।

इन्हें मिलेगा लाभ

जनवरी 2024 से राज्य कर्मचारियों को DA की इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा। यूपी सरकार के इस तोहफे से लगभग 10 लाख कर्मियों, आठ लाख शिक्षकों और 12 लाख पेंशनरों को इसका लाभ मिलेगा। सरकारी कर्मचारियों और पेशनरों के DA में बढ़ोतरी से राज्य के खजाने पर करीब 314 करोड़ रुपए का अतिरिक्त भार पड़ेगा।

UP सरकार ने बढ़ाया DA

जब केंद्र सरकार की तरफ हर साल अपने कार्मचारियों और पेंशनरों का DA बढ़ाया जाता है तो UP सरकार भी अपने कर्मचारियों और पेंशनरों के DA बढ़ाए जाने का ऐलान कर देती। इसके चलते केंद्र सरकार ने चुनावी साल में बीते दिनों होली से पहले अपने कर्मचारियों-पेंशनरों के चार प्रतिशत DA में बढ़ोतरी की तो UP की योगी सरकार ने भी अपने कर्मचारियों का चार प्रतिशत DA बढ़ा दिया। खबर के अनुसार, बीते दिनों इस संबंध में प्रस्ताव बनाकर वित्त विभाग ने UP शासन को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई थी। इसेके बाद मंगलवार को वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी कर दिया गया है।

50 फीसदी हुआ DA

फिलहाल यूपी के कर्मचारियों और पेंशनरों को 46 फीसदी DA का फायदा मिल रहा है। अब चार फीसदी वृद्धि के बाद, 46 से बढ़कर 50 फीसदी हो जाएगा। बता दें, यह जनवरी 2024 से लागू होगा इसलिए जनवरी और फरवरी महीने का एरियर भी मिला जाएगा। DA में बढ़ोतरी होने पर राज्य सरकार के खजाने पर 314 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox