होली पर जापानी महिला छेड़छाड़ मामले में पीड़िता ने किया ट्वीट, भारत-जापान हमेशा तोमोदाची

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

होली पर जापानी महिला छेड़छाड़ मामले में पीड़िता ने किया ट्वीट, भारत-जापान हमेशा तोमोदाची

-बोली- ऐसी घटनाओं के बावजूद आप भारत से नफरत नही कर सकते

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/भावना शर्मा/- होली के दिन दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में 8 मार्च को जापानी महिला के साथ 3 लड़कों ने जबरदस्ती होली खेली थी। इस घटना से परेशान होकर महिला भारत छोड़कर बांग्लादेश चली गई। 11 मार्च को उसने इस पूरी घटना के बारे में कई ट्वीट किए। उसने लिखा कि मैंने सुना था कि होली पर किसी लड़की के लिए अकेले निकलना खतरे से खाली नहीं होता है, इसलिए मैं 35 दोस्तों के साथ होली खेलने निकली थी। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि फिर भी इस तरह की घटना हुई।
                  अपने ट्वीट्स में महिला ने यह भी कहा कि भारत के बारे में हर चीज उसे पसंद है। वह कई बार भारत आई है और यह देश उसे बेहद आकर्षक लगता है। उसने कहा कि यह ऐसा अद्भुत देश है कि ऐसी घटनाएं होने के बाद भी आप उससे नफरत नहीं कर सकते हैं। भारत और जापान ताउम्र ‘तोमोदाची’ यानी दोस्त रहेंगे।

ट्विटर पर दी पूरी घटना की जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जापानी महिला का ट्विटर हैंडल है। ये वेरिफाइड अकाउंट नहीं है। सबसे पहले इसी अकाउंट से महिला ने 9 मार्च को अपने साथ हुई छेड़छाड़ का वीडियो शेयर किया था, लेकिन बाद में डिलीट कर दिया। फिर 10 मार्च को महिला ने यह जानकारी दी थी कि वह भारत छोड़कर बांग्लादेश आ गई है। एक दिन पहले उसने जापानी भाषा में पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया।

जापानी महिला ने किये ये ट्वीट्स
9 मार्च को मैंने भारतीय त्योहार होली का एक वीडियो ट्वीट किया था, जिसके बाद मेरे पास इतने मैसेज आए और मेरे ट्वीट को इतनी बार रिट्वीट किया गया, जितना मैंने सोचा भी नहीं था। मैं इस सब से बहुत डर गई, इसलिए मैंने ट्वीट डिलीट कर दिया। मैं उन सभी से माफी मांगती हूं जिन्हें वो वीडियो देखकर तकलीफ पहुंची।

https://twitter.com/megumiko_india/status/1634554779123998720?s=19


                 मैंने सुना था कि होली पर किसी भी महिला के लिए दिन में अकेले घर से बाहर निकलना खतरे से खाली नहीं है, इसलिए मैं इस त्योहार में अपने कुल 35 दोस्तों के साथ शामिल हुई थी। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि इसके बाद भी ऐसी घटना हुई।
                जिस वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है, वो किसी खास वक्त पर नहीं लिया गया था। ये वीडियो तो होली खेलने के दौरान बनाया गया था, जिसमें इत्तेफाक से ऐसी घटना रिकॉर्ड हो गई। मैं आपकी आभारी रहूंगी अगर आप ये समझ सकें कि मैं इस वीडियो में भारत में होली की बुराइयों या उसके खतरे बताने की कोशिश नहीं कर रही थी।
                वीडियो में शायद ये न दिख रहा हो, लेकिन कैमरामैन और बाकी लोग हमारी मदद कर रहे थे। जहां ये वीडियो फिल्म किया गया, वो जगह भारत में होली खेलने के लिए सबसे असुरक्षित जगहों में गिनी जाती है। ये जानते हुए भी मैं इस त्योहार में शामिल हुई।
                भारत में होली का त्योहार असल में बेहद खूबसूरत और मजेदार त्योहार है, जिसका मकसद होता है बसंत ऋतु के आने का जश्न मनाना। लोग यहां एक-दूसरे पर रंग-बिरंगा गुलाल उड़ेलकर और पानी डालकर ये त्योहार मनाते हैं। इसमें लोगों के रंग या सोशल स्टेटस को देखकर कोई भेद नहीं किया जाता है।
                 हम फिर से माफी मांगते हैं कि वीडियोज और ट्विटर के जरिए कई लोगों को हमने चिंतित किया। मैं अपनी तरफ से सभी से माफी मांगती हूं। मेरा मकसद सिर्फ होली की अच्छाई और खुशी को दिखाना था। इस घटना को देखते हुए पुलिस ने हमसे वादा किया है कि वे अपनी कार्रवाई तेज करेंगे। हमें उम्मीद है कि अगले साल होली पर महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं कम होंगी और सबसे जरूरी बात, मुझे भारत के बारे में हर चीज पसंद है। मैं यहां कई बार आई हूं और ये एक आकर्षक देश है। ये एक ऐसा अद्भुत देश है जहां ऐसी घटनाएं होने पर भी आप उससे नफरत नहीं कर सकते हैं। भारत और जापान हमेशा ‘तोमोदाची’ यानी दोस्त रहेंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox