हरियाणा में खुलेंगे 6 नए नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने की घोषणा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा में खुलेंगे 6 नए नर्सिंग कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने की घोषणा

-मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर जल्द करेंगे उद्घाटन

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- हरियाणा सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। जिसके लिए हरियाणा सरकार राज्य के 6 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोलने जा रही है, जिसका उद्घाटन सीएम मनोहर लाल खट्टर करेंगे. जिसमें कई सुविधाएं होगी। इस कॉलेज के लिए नीति भी बनाई है। हरियाणा सरकार स्वास्थ्य और शिक्षा को बेहतर बनाने की बात की थी. राज्य चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने इस बात की घोषणा की है। सूचना, जनसंपर्क और भाषा विभाग हरियाणा ने ट्वीट कर लिखा कि हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि राज्य सरकार 6 जिलों में नर्सिंग कॉलेज खोलने जा रही है जिनका उद्घाटन जल्द ही मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल करेंगे।
                 अनिल विज ने कहा है कि राज्य सरकार ने एक नई नर्सिंग नीति बनाई है जिसके तहत एक नर्सिंग कॉलेज में 100 बिस्तरों वाला अस्पताल होना चाहिए या 10 किलोमीटर के दायरे में स्थित एनएबीएच प्रमाणित अस्पताल से मान्यता प्राप्त होना चाहिए और उस अस्पताल की क्षमता 100 बिस्तरों की होनी चाहिए.।
                 पिछले महीने की शुरुआत में, मुख्यमंत्री ने कहा था कि उनकी सरकार अपने नागरिकों को बेहतर और सस्ती स्वास्थ्य देखभाल प्रदान करने के लिए राज्य के प्रत्येक जिले में 200 बिस्तरों की क्षमता वाले अस्पताल स्थापित करेगी। उन्होंने कहा कि आईएमटी मानेसर में आठ एकड़ में 500 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से अस्पताल का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि पांच एकड़ में एक नर्सिंग कॉलेज भी स्थापित किया जाएगा। वर्तमान में, राज्य में 500 बिस्तरों वाले दो अस्पताल हैं। पीजीआई रोहतक और नालहद मेडिकल कॉलेज और बाडसा में कम से कम 600 बिस्तरों वाला एक अस्पताल. है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox