हरियाणा के डिप्टी सीएम ने दादा के छूए पैर, लिखा- चट्‌टान से इरादों का साथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 3, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा के डिप्टी सीएम ने दादा के छूए पैर, लिखा- चट्‌टान से इरादों का साथ

-चौटाला परिवार में सुलह की संभावना बढ़ी, पूर्व सीएम ओपी चौटाला ने मुस्कराते हुए दिया आशीर्वाद,

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/चंडीगढ़/शिव कुमार यादव/- एक वैवाहिक समारोह में हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने एक बार फिर से अपने दादा के पैर छूकर उनसे आशीर्वाद लिया है। साथ ही दोनों के बीच कुछ पल बातचीत भी हुई। दुष्यंत ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर इसकी फोटो शेयर की है। साथ ही लिखा है कि दादा से बात, आशीर्वाद के रूप में हाथ, मजबूत हौसलों, चट्‌टान से इरादों का साथ। दादा-पोते की इस मुलाकात ने एक बार फिर चौटाला परिवार में सुलह की संभावना बढ़ा दी है।
               आशीर्वाद लेते समय दुष्यंत के चेहरे पर भी मुस्कान थी और ओपी चौटाला के चेहरे पर भी। ऐसे में दोनों की मुस्कान से अंदाजा लगाया जा सकता है कि भविष्य में दोनों परिवारों में फिर से सुलह हो सकती है। दुष्यंत की यह फोटो वायरल होते ही उनके पार्टी पदाधिकारियों ने इसे अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।

दादा के खिलाफ कभी नहीं बोले दुष्यंतः दिग्विजय
गौरतलब है कि हरियाणा के बड़े राजनीतिक घराने चौटाला परिवार में 2018 में मतभेद पैदा हो गए थे। इसके बाद अजय चौटाला ने जननायक जनता पार्टी (जजपा) का गठन किया। इनेलो से अलग होने के बाद भी अजय चौटाला, दुष्यंत और दिग्विजय चौटाला ने ओपी चौटाला के प्रति कोई बयानबाजी नहीं की। साथ ही पार्टी वर्करों को भी इसकी नसीहत दी थी। हालांकि तीनों अभय चौटाला पर समय-समय पर वार करते रहे हैं।

पहले भी लिया था आशीर्वाद
दुष्यंत चौटाला ने इससे पहले कैप्टन अभिमन्यु की बेटी की शादी में दादा से आशीर्वाद लिया था। हालांकि तब यह चर्चा चलनी शुरू हो गई कि चौटाला परिवार एक हो सकता है, लेकिन इसके बाद ओपी चौटाला का बयान सामने आया और उन्होंने कहा कि विद्रोहियों से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं होगा। इसके बाद सुलह पर विराम लग गई थी। हालांकि दिग्विजय चौटाला ने इस पर प्रतिक्रिया दी थी कि आशीर्वाद लेने वाले ले गए, जलने वाले जल रहे हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox