हत्या के आरोप में जमानत पर आये दो युवकों की नजफगढ़ नाले में डूबने से मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हत्या के आरोप में जमानत पर आये दो युवकों की नजफगढ़ नाले में डूबने से मौत

-विकासपुरी के रहने वाले है दोनो युवक, मछली पकड़ने के लिए पिता के साथ गये थे शिकारपुर में नाले पर

 नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के शिकारपुर क्षेत्र में नजफगढ़ नाले में मछली पकड़ने गए दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। दोनो युवक पिछले साल ही एक हत्या के मुकदमें में जमानत पर जेल से बाहर आये थे। हादसे के समय एक मृतक युवक के पिता मौके पर मौजूद थे, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के चलते वह बेटे को बचा नहीं सके। मामले की सूचना मिलने के बाद पहुंची छावला थाना पुलिस ने नाले से दोनों युवकों के शव बरामद कर लिए हैं। दोनों युवक नाले में ट्यूब की मदद से उतरे थे, हादसा ट्यूब पलटने के चलते हुआ था। फिलहाल पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
                  इस संबंध में द्वारका डीसीपी एम. हर्षवर्धन ने बताया कि मृतक 28 वर्षीय आमिर खान और 27 वर्षीय गोपाल अपने-अपने परिवारों के साथ इंदिरा कैम्प नम्बर 4 विकासपुरी इलाके में रहते थे। आमिर के पिता नाईम दोनों को साथ लेकर शिकारपुर गांव के पास नजफगढ़ नाले में मछली पकड़ने पहुंचे थे। दोनों ट्यूब की मदद से नाले में उतरकर मछली पकड़ रहे थे। इसी दौरान मछली पकड़ने के दौरान ट्यूब पलट गई और दोनों युवक पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गए। नाईम ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकामयाब रहा, जिसके चलते दोनों डूब गए। इसके बाद नाईम ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस व दमकलकर्मी पहुंचे। साथ ही दक्षिण-पश्चिम जिला प्रशासन के आपदा प्रबंधन विभाग का भी दल पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने बड़ी मुश्किल से नाले से दोनों शव बरामद कर लिए और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
              पुलिस सूत्रो ने बताया कि नाईम ने पूछताछ में बताया कि उसने पिछले दिनों नाले में बड़ी संख्या में मछली मौजूद होने की बात सुनी थी। इसके बाद उसने मछली पकड़ने की योजना बनाई और अपने बेटे और उसके दोस्त के साथ मिलकर मछली पकड़ने के लिए पहुंच गया। जहां यह हादसा हो गया।
              यहां बता दें कि कुछ दिनों पूर्व ही नजफगढ़ नाले में बड़ी संख्या में मछलियों के मारे जाने की खबर आई थी। यह खबर जब आसपास के इलाके में पहुंची तब कुछ लोगों ने यहां से मछलियां निकालकर बाजार में भी बेचना शुरू कर दिया था, लेकिन बाद में प्रशासन सतर्क हुआ और लोगों को मछलियां निकालने से रोकना शुरू किया। नाले के किनारे स्थित ग्रामीणों ने इस बाबत सतर्कता दिखाई और लोगों को यहां से मछलियां निकालने से रोकने लगे। आशंका है कि बड़ी मात्रा में मछलियां निकालने के इरादे से ही दोनों यहां आए थे।
                गौरतलब है कि दोनों मृतक 2016 में विकासपुरी में हुए एक मर्डर में आरोपी थे और जेल में बंद थे। पिछले साल  मई 2021 में दोनो पैरोल पर जेल से बाहर आए थे।
         

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox