हट सकते है झाड़ौदा रोड़ की सब्जी मंडी से रेहड़ी-पटड़ी वाले

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हट सकते है झाड़ौदा रोड़ की सब्जी मंडी से रेहड़ी-पटड़ी वाले

नजफगढ़ सब्जी मंडी को रोड़ से हटाने के लिए प्रशासन ने किया काम शुरू

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज /नजफगढ़/- जाम और अतिक्रमण का पर्याय बन चुकी झाड़ौदा रोड़ स्थित नजफगढ़ सब्जी मंडी को रोड़ से हटाने के लिए प्रशासन ने काम शुरू कर दिया है। जिसके तहत सोमवार को नजफगढ़ एसडीएम सतीश कुमार गुप्ता ने सब्जी मंडी आढ़ती एसोसिएशन के साथ-साथ वहां स्थित रेहड़ी-पटड़ी वालों से भी बात की। हालांकि इस बातचीत का अभी कोई हल तो नही निकला लेकिन इतना जरूर है कि देर-सवेर यहां से सब्जी मंडी का हटना तय है। इससे पहले सरकार झाड़ौदा मार्ग से सब्जी मंडी के नाम पर रेहड़ी-पटड़ी वालों को हटाने की योजना पर लग गई है।
आढ़ती एसोसिएशन से बातचीत के बाद एसडीएम श्री गुप्ता ने रेहड़ी-पटड़ी वालों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को जाना। इस मौके पर उन्होने रेहड़ी-पटड़ी वालों को यहां से हटने की भी हिदायत दी। जिसपर रेहड़ी-पटड़ी वालों ने कहा कि यदि सरकार कोई ढंग की जगह दे दे तो वे हटने को तैयार है। लेकिन आढ़ती एसोसिएशन ने अभी तक अपना कोई जवाब नही दिया है। इस संबंध मे एसडीएम श्री गुप्ता ने बताया कि सब्जी मंडी के कारण यहां जाम लग जाता है और फुटपाथ पर अतिक्रमण के चलते राहगीरों को मुख्यमार्ग पर चलना पड़ता है जिसकारण रोजाना ही कोई न कोई हादसा होता रहता है। लोगों के जानमाल की सुरक्षा को देखते हुए यहां से सब्जीमंडी को हटाया जाना है। वैसे भी यह जगह सब्जी मंडी के लिए नही है। सरकार आढ़तियों को यहां से दूसरी जगह भेजने की भी योजना बना रही है। ऐसी कुछ जगहों का चयन भी किया गया है। लेकिन इसके लिए आढ़तियों को भी सहमत करना जरूरी है। इसी सिलसिले मे यह बैठक बुलाई गई थी। उन्होने कहा कि आज की बैठक एक सामजस्य भरे माहौल में हुई है, उन्हे उम्मीद है कि इसके परिणाम भी अच्छे ही होगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox