सड़क पर अपराध रोकने के लिए द्वारका जिला की संयुक्त टीमों ने चलाया अभियान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 27, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सड़क पर अपराध रोकने के लिए द्वारका जिला की संयुक्त टीमों ने चलाया अभियान

-एसपीएल स्टाफ, एएटीएस और जेल-बेल रिलीज सेल/डीडब्ल्यूडी ने चोरी की संपत्ति के दो रिसीवरों के साथ चार सक्रिय स्नैचर किये गिरफ्तार -17 और 32 मामलों में शामिल स्नैचरों को गिरफ्तार कर 5 सोने की चेन छीनी, 2 मोबाइल फोन छीने, और 3 चोरी की मोटरसाइकिलें की बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला पुलिस ने सड़कों पर होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए स्पेशल स्टाफ, एएटीएस व जेल बेल एंड पीओ सेल द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए चोरी के सामान की रिसिविंग लेने वाले दो रिसिवरों समेत 4 स्नैचरों को पकड़ने में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों से 5 सोने की चेन छीनी, 2 मोबाइल फोन छीने, और 3 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से 17 मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस की पूछताछ जारी है।
                 द्वारका डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि पिछले काफी दिनों से द्वारका में चोरी व स्नेचिंग के मामले काफी बढ़ गये थे जिसे देखते हुए द्वारका जिला की स्पेशल स्टाफ, एएटीएस, जेल बेल व पीओ सेल को अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाने के निर्देश दिये गये थे। जिसके तहत इंस्पेक्टर रघुबीर, एसआई मदन लाल, एएसआई सुरेंद्र, एएसआई सतेंद्र, एचसी विजय, एचसी सोनू, एचसी संदीप, एचसी मनोज, सीटी अरविंद, और सीटी विनीत, और इंस्पेक्टर नवीन कुमार, एसआई बहादुर सिंह, एसआई बिजेंद्र, एसआई जयवीर, एचसी संदीप, एचसी देव, एचसी राजकुमार, एचसी जगदीश, एचसी कुलभूषण और सीटी देव की टीम ने द्वारका के एसीपी/ऑपरेशन विजय सिंह के मार्गनिर्देशन में दो रिसीवर के साथ चार सक्रिय स्नैचरों को गिरफ्तार किया है। संयुक्त टीमों ने कार्यवाही की शुरूआत घटना स्थल का दौरा व सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की।
                24 जून को टीम के हवलदार विजय को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक सक्रिय स्नैचर स्नैचिंग करने के लिए चोरी की बाइक पर गणपति चौक, सेक्टर-9, द्वारका की ओर आएगा जिसपर पुलिस ने गणपति चौक के आसपास जाल बिछाया और आरोपी विकास उर्फ विक्की को पकड़ लिया। पूछताछ में विक्की से 3 सोने की चेन व एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद हुई। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी का सामान अमित नाम के सुनार को बेचता था। जो दिल्ली के डाबरी में एक आभूषण की दुकान चलाता है। जांच के दौरान आरोपी सुनार दीपक को भी पकड़ लिया गया। उसके पास से एक छीनी हुई सोने की चेन बरामद हुई है। पूछताछ के अनुसार आरोपी विकास उर्फ विक्की पहले से स्नैचिंग के 32 से अधिक मामलों में शामिल था। उस समय उसने अपनी प्रेमिका सोनम उर्फ गालू के साथ स्नैचिंग की थी और उस समय उन्हें बंटी-बबली के नाम से जाना जाता था।

26 जून को एचसी संदीप कुमार को गुप्त सूचना मिली कि तीन हताश सक्रिय स्नैचर और एक रिसीवर चोरी की मोटरसाइकिलों पर डीडीए फ्लैट बिंदापुर की ओर आयेंगे। टीम ने जाल बिछाकर तकनीकी निगरानी और सूचना के आधार पर 04 लोगों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान उन्होंने अनिकेत उर्फ लालू, आकाश उर्फ चिड्डी, शुभम उर्फ शिवम और प्रभाकर उर्फ गोल्हू के रूप में अपनी पहचान बताई। इनके पास से चोरी की दो मोटरसाइकिल, एक सोने की चेन, दो छीने गए मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। सभी आरोपी व्यक्तियों को धारा 41.1 (डी) सीआरपीसी के तहत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी प्रभाकर (रिसीवर) ने खुलासा किया कि उसने मुथूट फाइनेंस के पास एक सोने की चेन गिरवी रखी है, जिसे उसने आरोपी से खरीदा था।
            पुलिस ने पकड़े गये सभी आरोपियों की पहचान विकास उर्फ विक्की निवासी पालम गांव, नई दिल्ली, उम्र 32 वर्ष। उसने 10वीं तक पढ़ाई की। वह पहले भी स्नैचिंग/डकैती के 32 मामलों में शामिल रहा है। दीपक निवासी कुतुब विहार, गोयला डेयरी, दिल्ली, उम्र 35 वर्ष। उसने 12वीं तक पढ़ाई की। वर्तमान में वह अपने भाई के साथ पालम इलाके में एक आभूषण की दुकान चलाता है। प्रभाकर उर्फ गोल्हू निवासी महाबीर एन्क्लेव, भाग-3, डाबरी, दिल्ली, आयु 22 वर्ष। वह आरोपी द्वारा छीनी गई सोने की चेन का रिसीवर है। उन्होंने मुथूट फाइनेंस लिमिटेड में सोने की चेन गिरवी रखी। वह पीवीआर सिनेमा, नारायण की कैंटीन में स्टाफ बॉय के रूप में काम करते हैं। शुभम उर्फ शिवम निवासी पंचशील कॉलोनी, बिंदापुर, दिल्ली, आयु 20 वर्ष। अनिकेत उर्फ लालू निवासी महाबीर एन्क्लेव, भाग-3, डाबरी, आयु 21 वर्ष। आरोपी अनिकेत दो मामलों में शामिल रहा है। आकाश चिद्दी निवासी वाणी विहार, गीता एन्क्लेव, बिंदापुर, आयु 21 वर्ष। वह पीएस बिंदापुर के बीसी हैं। उसे पहली बार 2020 में स्नैचिंग और एमवी चोरी के मामलों में गिरफ्तार किया गया था। वह बाइक मैकेनिक था और बिंदापुर में बाइक रिपेयरिंग की दुकान में काम करता था। आरोपी आकाश पांच आपराधिक मामलों में शामिला रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी से अभी तक 17 मामलों का खुलासा हो चुका है। पुलिस की पूछताछ जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox