द्वारका में फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी का भंडा फोड़, आरोपियों ने 250 बेरोजगारों से 23 लाख ठगे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका में फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी का भंडा फोड़, आरोपियों ने 250 बेरोजगारों से 23 लाख ठगे

-द्वारका जिला साइबर टीम ने 2 पुरूष व 5 महिलाओं को किया गिरफ्तार, 16 मोबाइल फोन और 02 लैपटॉप के साथ-साथ जाली नियुक्ति पत्र और दस्तावेज भी किये बरामद

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिला की साइबर टीम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए द्वारका में नौकरी देने के नाम पर चल रही एक फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 2 पुरूषों व 5 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी करीब 250 बेरोजगारों से रोजगार देने के नाम पर 23 लाख रूपये हड़प चुके है। पुलिस ने आरोपियों से 16 मोबाइल फोन और 02 लैपटॉप के साथ-साथ जाली नियुक्ति पत्र और अन्य दस्तावेज भी बरामद किये हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।
                 डीसीपी द्वारका एम हर्षवर्धन ने बताया कि साइबर टीम को एक शिकायत मिली थी जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि किसी मुस्कान नाम की लड़की का नौकरी के लिए फोन आया था। उसने शाइन डॉट कॉम पर भर्ती के बारें में बताया था। फिर उसने उसे साक्षात्कार के लिए भीकाजी कामा पैलेस में जॉब कंसल्टेंसी का दौरा करने के लिए कहा और उन्होंने 3500/- रुपये का पंजीकरण शुल्क लिया तथा 8500/- रूपये गूगल पे के माध्यम से ले लिये। इसके बाद शिकायतकर्ता को सन शाइन एचआर ग्लोबल सर्विसेज द्वारा अन्य निजी कंपनियों के नाम पर एक नियुक्ति पत्र जारी किया गया था, लेकिन वे जाली थे और उन्हें कोई नौकरी नहीं दी गई थी तथा कंपनी ने उसके पैसे हड़प लिये। साइबर सेल ने इस मामले में यू/एस 420/468/471/34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही आरंभ कर दी।
                 निरीक्षक के जगदीश कुमार एसएचओ के नेतृत्व में साइबर पीएस द्वारका के एसआई साहिल गहलावत, महिला एसआई निकिता, एएसआई मुकेश, एएसआई महाबीर, एचसी कुलदीप, महिला सीटी मधु, और सीटी विकास की एक टीम का गठन किया गया और एसीपी ऑपरेशन विजय सिंह के मार्ग निर्देशन में टीम ने कार्यवाही करते हुए जांच आरंभ की। जांच के दौरान, कथित मोबाइल नंबरों का विवरण प्राप्त किया गया और शिकायतकर्ता ने बी-50, सोमदत्त चैंबर-2, 9, भीकाजी काम पैलेस, नई दिल्ली का भी दौरा किया और उसी के बारे में सूचित किया। एक जाल बिछाया गया और बी-50, सोमदत्त चैंबर-द्वितीय, 9, भीकाजी काम पैलेस, नई दिल्ली में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान खुलासा हुआ कि सनशाइन एचआर ग्लोबल सर्विसेज के नाम से एक फर्जी प्लेसमेंट एजेंसी चल रही थी। छापेमारी के दौरान सनशाइन एचआर ग्लोबल सर्विसेज के नाम से 16 मोबाइल फोन, 02 लैपटॉप, कई रजिस्टर और जाली नियुक्ति पत्र पैड बरामद किए गए और 02 पुरुष और 05 महिलाएं भी पकड़ी गईं। पूछताछ में पता चला कि दोनों ने ठगी करते हुए 250 बेरोजगार युवाओं से पंजीकरण शुल्क के नाम पर करीब 23 लाख रूपये ठगे है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान करण कुमार उर्फ रोहित भाटी निवासी कैलाश नगर, नई दिल्ली, उम्र-24 साल, रोहित कश्यप निवासी सोनिया विहार, करावल नगर, नॉर्थ ईस्ट, दिल्ली उम्र-21 साल तथा स्वीटी शर्मा उर्फ श्रुति निवासी आदर्श नगर नई दिल्ली उम्र-46, यासमीन निवासी कटरा मौहल्ला, तहसील हुजुर जिला रेवा, मध्यप्रदेश उम्र-25 साल, अंचल निवासी प्रतापनगर, कश्मीरी गेट दिल्ली, उम्र-19 साल, प्रीती निवासी ब्रहमपुरी, न्यू सीलमपुर, नई दिल्ली उम्र-21 साल व मुस्कान सिंह निवासी आर्य समाज रोड़, उत्तमनगर, नई दिल्ली उम्र-19 साल के रूप में की है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि और मामलों का खुलासा हो सके।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox