स्वीप ब्रांड एम्बेसडर पायल लाठ ने मतदाता जागरूकता अभियान की बनाई अटूट लम्बी चेन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वीप ब्रांड एम्बेसडर पायल लाठ ने मतदाता जागरूकता अभियान की बनाई अटूट लम्बी चेन

-नवयुवकों से लेकर बुजुर्ग वर्ग तक ने ली हर हाल में मतदान करने की शपथ

बिलासपुर,छत्तीसगढ़/शिव कुमार यादव/- राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह एवं स्वीप मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने शहर की सामाजिक संस्था पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फॉउंडेशन लगातार सक्रिय है। इसके लिए जिला पंचायत के सीईओ ने संस्था की संचालिका पायल शब्द लाठ को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
            पायल एक नया सवेरा वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा स्वर्ण रेजिडेंसी फेस 2 राजकिशोर नगर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत महिलाओं की किटी पार्टी में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन कर उन्हें मतदान के प्रति जागरूक किया गया और शपथ दिलाई गई। सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतियोगियों को संस्था की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ ने सर्टिफिकेट एवं उपहार से सम्मानित किया। साथ ही पायल द्वारा साक्षरता सप्ताह एवं मतदाता जागरूकता अभियान के तहत बालमुकुंद स्कूल में मतदान के प्रति छात्रों और शिक्षकों को जागरूक किया गया और जागरूकता चेन बनाने हेतु प्रतिबद्ध किया गया जिससे जागरूकता अभियान एक न टूटने वाली चेन बन जाए।

स्कूली बच्चों में उत्साह बनाए रखने के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर  हिस्सा लिया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ विषय पर भी बच्चों ने ड्राइंग बनाई। बच्चों को प्रोत्साहन हेतु उपहार भी दिये गये। इसके बाद पायल का मतदाता जागरूकता अभियान सीएमडी कॉलेज पहुंचा जहाँ मेहंदी प्रतियोगिता को अंजाम देते हुए छात्र छात्राओं को खेल के माध्यम से मतदान की शपथ दिलाई गई। इसमें 250 से ज़्यादा छात्रों ने भाग लिया। ब्रांड ऐंबेसडर पायल शब्द लाठ, आरजे फिजा, एडवोकेट प्रतिज्ञा सिंह, सीएमडी कॉलेज चेयरपर्सन संजय दुबे, प्रिंसिपल संजय सिंह  प्रोफ़ेसर एवं छात्र छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। उन्हें सीएमडी अध्यक्ष संजय दुबे और संस्था की अध्यक्ष पायल शब्द लाठ द्वारा प्रशस्ति पत्र के साथ उपहार प्रदान किये गये।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox