स्वरोगार के लिए किसान व युवा करें मशरूम की खेती- राजबीर सिंह

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्वरोगार के लिए किसान व युवा करें मशरूम की खेती- राजबीर सिंह

-राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान ने मशरूम पर किया पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम

दिल्ली/शिव कुमार यादव/- राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान द्वारा मशरूम उत्पादन तकनीक एवं सस्योत्तर प्रबंधन विषय पर पाँच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम (दिनांक 25 अगस्त, 2025 से 29 अगस्त, 2025) का शुभारंभ किया गया, जिसमें उत्तरप्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचलप्रदेश, बिहार, मध्यप्रदेश एवं दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से कुल 30 प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए।

इस कार्यक्रम का उद्घाटन श्री राजबीर सिंह, मुख्यकार्यकारी अधिकारी, राष्ट्रीय बागवानी अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान द्वारा किया गया। ेकार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना एवं संस्थान के गीत से की गई।

इस अवसर पर मुख्यकार्यकारी अधिकारी ने संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग प्रशिक्षण लेकर मशरूम उत्पादन का व्यवसाय कर सकते हैं, जिसकी आज के समय में बहुत माँग है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा, पोषण सुरक्षा और आर्थिक सुरक्षा के बारे में विस्तार से चर्चा की तथा मशरूम की खेती के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रशिक्षण से किसान एवं बेरोजगार लोग स्वरोजगार अपनाकर अपने व्यवसाय से अधिक से अधिक आमदनी प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही यह जानकारी भी दी कि मशरूम उत्पादन के लिए प्रशिक्षणार्थी सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता किस प्रकार प्राप्त कर सकते हैं।
          संस्थान के अवर निदेशक डॉ. पी.के. गुप्ता ने प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए प्रशिक्षणार्थियों का स्वागत किया। इस कार्यक्रम में डॉ. रजनीश मिश्रा, संयुक्त निदेशक ने प्रतिष्ठान की विविध गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रस्तुत की।
             उद्घाटन समारोह में श्री राहुल डबास मुख्य लेखा अधिकारी, श्री संजयसिंह उपनिदेशक, श्री ज्ञान प्रकाश द्विवेदी उपनिदेशक, श्री एस.सी. तिवारी सहायक निदेशक, श्री सुधीरकुमार सहायक निदेशक, श्री गुरदीप वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी एवं श्री जे.पी. शर्मा भी सम्मिलित हुए।
कार्यक्रम के अंत में श्री मनोज श्रीवास्तव, संयुक्त निदेशक ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox