स्केटिंग में दूसरी बार नेशनल चैपियन बनी नोएडा की समृद्धि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

स्केटिंग में दूसरी बार नेशनल चैपियन बनी नोएडा की समृद्धि

-7 साल की उम्र में स्केटिंग में जीते 32 गोल्ड मेडल,

नोएडा/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/ – नोएडा की 7 साल की समृद्धि ने दूसरी बार नेशनल चैंपियनशिप में बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर नोएडा का नाम रोशन कर दिया है। उनकी इस उपलब्धि पर नोएडा वासियों व स्कूल प्रबंधन ने समृद्धि को बधाई दी है। जब समृद्धि स्केटिंग से दौड़ लगाना शुरू करती है तो अच्छे-अच्छों को पीछे छोड़ देती है। ग्रेटर नोएडा की रहने वाली समृद्धि ने साढ़े 3 साल की उम्र में स्केटिंग सीखना शुरू किया था और अभी तक 32 से ज्यादा गोल्ड जीत चुकी है। आज 7 साल की उम्र में समृद्धि 2 बार की नेशनल चैंपियन हैं। ये सभी मेडल डिस्ट्रिक्ट, स्टेट और नेशनल लेवल पर जीते गए हैं।

हाल ही में समृद्धि दूसरी बार नेशनल चैंपियन बनी हैं। इस मुकाम तक पहुंचने के लिए समृद्धि ने बहुत मेहनत की है। समृद्धि बताती हैं कि वो सुबह जल्दी उठ जाती हैं। स्कूल जाने से दो घंटे पहले ट्रैप पर जाकर स्केटिंग की प्रैक्टिस करती हैं। यही नहीं, स्कूल के लौटने के बाद भी वो स्केटिंग की प्रैक्टिस करती हैं। समृद्धि बताती हैं कि वो अपनी डाइट का भी बेहद ख्याल रखती हैं। सात साल की समृद्धि सिर्फ वही खाना खाती हैं जिससे उन्हें एनर्जी मिले और स्टैमिना बढ़े। समृद्धि की उम्र अभी महज सात साल है लेकिन समृद्धि का सपना इस छोटी सी उम्र में भी बहुत बड़ा है। वह चाहती हैं कि अब वो देश के लिए ओलंपिक में मेडल लेकर आएं। यूं तो समृद्धि स्केटिंग में माहिर हैं लेकिन वह कहती हैं कि वह बड़ी होकर जज बनना चाहती हैं।  

ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल न केवल अपनी शिक्षा बल्कि बच्चों के समग्र विकास के लिए पूरे जनपद में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। ऑक्सफोर्ड के विद्यार्थियों ने पढ़ाई के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और खेलों में भी विद्यालय का नाम रौशन किया है। विद्यालय की उपलब्धियों में एक और विशिष्ट उपलब्धि जुड़ी है। विद्यालय की कक्षा 1 की छात्रा समृद्धि ने बेंगलुरु में आयोजित राष्ट्रीय स्केटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है। जनपद, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अनेक मेडल जीतने वाली समृद्धि को नेशनल स्केटिंग प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने पर प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
              विद्यालय की प्रबंध निदेशिका नूतन भाटी ने समृद्धि के परिजनों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यालय अपने बच्चों को वो सब सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है, जो उनके  विभिन्न क्षेत्रों में विकास और नाम चमकाने के लिए आवश्यक हैं। विद्यालय द्वारा वर्ष दर वर्ष हासिल की जा रही शानदार उपलब्धियों के चलते क्षेत्र के लोगों का अटूट विश्वास ऑक्सफोर्ड स्कूल पर बना हुआ है। वही विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी बांगर ने भी समृद्धि और उसके परिवार को शुभकामनाएं दीं। उन्होने कहा कि कम से कम शुल्क में जिस उन्नत कोटि की शिक्षा और श्रेष्ठ नागरिक निर्माण में ऑक्सफोर्ड विद्यालय कार्य कर रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox