धनेश विद्यार्थी/रेवाड़ी/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/ – सरकुलर रोड पर स्थित एक निजि स्कूल के सामने से स्कूटी चोरी की वारदात में शहर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की हुई स्कूटी बरामद कर ली। इस वारदात की जांच कर रहे हैड कांस्टेबल कुलदीप ने बताया कि 15 फरवरी को सनसिटी निवासी चेतन वर्मा अपनी भाभी के साथ स्कूल में पीटीएम में शामिल होने एक स्कूल में आया था। स्कूटी को बाहर खड़ी करके वे कर स्कूल के अंदर चले गए। लौटने पर उनकी स्कूटी वहां पर नहीं थी। अपने स्तर पर तलाश करने पर स्कूटी के बारे में कोई सुराग नही लगने पर पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने चेतन की श्किायत पर चोरी का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और बीती शाम जिला नूंह जिला निवासी जुनैद को गिरफ्तार कर चोरी की हुई स्कूटी बरामद कर ली। पुलिस ने सोमवार को इस आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसको न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।


More Stories
मेरठ पुलिस पर मनमानी का आरोप, थाने में वीडियोग्राफी पर FIR के निर्देश से बवाल
सोनू दरियापुर गैंग का अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम, तमिलनाडु-बंगाल से 8 संदिग्ध गिरफ्तार
हरियाणा के कैथल में गोलियों की गूंज, ठेके पर हमला कर फरार हुए बदमाश
24 घंटे में मॉरिस नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी, स्नैचिंग केस का खुलासा
बीपीएमएस के 36 वें निःशुल्क कैंप में 125 मरीजों की ओपीडी, 35 का होगा नेत्र आपरेशन