
धनेश विद्यार्थी/रेवाड़ी/ नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/- जिले की अनाज मंडी कोसली में एक फर्म से पूरा भुगतान लेने के बाद भी कम गेहूं देकर ख़रीददार के साथ धोखा करने की वारदात में कोसली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है,जिसकी पहचान गांव गुडियानी निवासी चंद्रशेखर के रूप में हुई है। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक ने कोसली अनाज मंडी की फर्म सिगडिया ट्रैडिंग कंपनी पर पूरा भुगतान लेने के बाद भी कम गेहूं देने का आरोप लगाते हुए कोसली थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में खाद्य विभाग के निरीक्षक ईश्वर सिंह ने कहा कि रबी खरीद सीजन वर्ष 2019-20 के दौरान कोसली अनाज मंडी की एक फर्म से 50 किलोग्राम भार के 5038 बैग गेहूं खरीदे थे, जिनका वजन 2519 क्विंटल होना था। खाद्य विभाग की ओर से उक्त फर्म को पैसे की अदायगी भी कर दी गई थी, परंतु फर्म की ओर से 2023 बैग की अदायगी नहीं की गई। विभाग द्वारा काफी पत्राचार करने के बाद न तो गेहूं दिया जा रहा है और न ही बारदाना। निरीक्षण की शिकायत पर कोसली पुलिस ने उक्त फर्म के खिलाफ अमानत में खयानत व धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद कोसली पुलिस ने आरोपी चंद्रशेखर को गिरफ्तार कर लिया और सोमवार को इसे अदालत में पेश कर दिया गया।





More Stories
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
रन फॉर यूनिटी’ में BRG का धमाल, चारों ओपन कैटेगरी में चमके बहादुरगढ़ के धावक
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी
तिरंगे के साथ दौड़े 80 धावक, साइकिलिस्टों ने पूरी की 80 किमी राइड
मधु विहार में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ऑपरेशन VISTA 1.0 में तीन विदेशी नागरिक पकड़े