
बॉलीवुड/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने सिविल मैरिज किया। शादी के बाद दोनों ने मुंबई में ही अपने फ्रेंड्स एंड फैमिली के लिए शानदार रिसेप्शन रखा। इसमें हिंदी सिनेमा के तमाम सेलेब्स पहुंचे। रिसेप्शन में पहुंचने वालों में सोनाक्षी के करीबी दोस्त और रैपर-सिंगर हनी सिंह भी थे। इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा बोल दिया कि सभी हैरान रह गए।
विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर हनी सिंह का एक वीडियो शेयर किया है। दरअसल, हनी सिंह मजाक-मजाक में जहीर इकबाल को धमकी दे डाली। जब उनसे शराब पीने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “सच बताऊं आज मैं इतना खुश था। मैंने डेढ़ साल से शराब नहीं पी थी, लेकिन आज मैंने बहुत शराब पी। मेरी मम्मी ये वीडियो देखेंगी तो मेरे को बहुत गालियां पड़ेंगी। लेकिन मैंने दारू पी है आज।”
सॉल्ट एंड पेपर लुक में आए नजर
उन्होंने आगे कहा,“इतना मैं खुश हूं। मेरी बेस्ट फ्रेंड की शादी थी आज। उसे बहुत अच्छा लड़का मिला है जहीर। वो बहुत प्यारा शख्स है। मैं उससे तीन साल पहले मिला था। वो शानदार बंदा है। मैं उम्मीद करता हूं कि वो उसे खुश रखेगा। नहीं तो हम देख लेंगे उसको।”हनी सिंह एक्ट्रेस के रिसेप्शन में सॉल्ट एंड पेपर लुक में नजर आए। पहले वो पैप्स से मजाक करते हैं फिर क्लोदिंग ब्रांड को नहीं पहनने की सलाह देते हैं।
सलमान खान के पूरे परिवार ने की शिरकत
गौरतलब है कि डीजे गणेश ने पहले ही बताया था कि इस रिसेप्शन में करीब 1000 लोग शिरकत करने वाले हैं। रिसेप्शन सेरेमनी में काजोल, रवीना टंडन, संजय लीला भंसाली, अदिति राव हैदरी, हुमा कुरैशी साकिब सलीम जैसे कई सेलेब्स नजर आए। इस रिसेप्शन में सलमान खान का भी पूरा परिवार नजर आया। लेकिन सलमान सबसे आखिर में अलग दरवाजे से आए।





More Stories
22 अफसरों पर तत्काल गाज, अपर आयुक्त आबकारी मामले में शासन के हाथ क्यों बंधे?
आरटीआई पर लापरवाही पड़ी भारी, दंडात्मक कार्रवाई से बचने नियमों को समझें अधिकारी
प्राचीन श्री रामलीला हल्द्वानी: शबरी देखी राम गृह आए। मुनि के बचन समुझि जिय भाए”
राहुल गांधी का मानसिक संतुलन खराब हो गया है, देश से मांफी मांगें : अजय भट्ट, सांसद
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत