सेमीकॉन इंडिया 2024 का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- आज भारत दुनिया को भरोसा देता है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सेमीकॉन इंडिया 2024 का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले- आज भारत दुनिया को भरोसा देता है

मानसी शर्मा /-  उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एक्सपो मार्ट में एक प्रदर्शनी का निरीक्षण किया।  साथ ही इंडिया एक्सपो मार्ट में सेमीकॉन इंडिया 2024 कार्यक्रम का उद्घाटन किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का 8वां देश है जहां ग्लोबल सेमीकंडक्टर से जुड़ा ये भव्य आयोजन हो रहा है और मैं कह सकता हूं कि यह भारत में रहने का सही समय है। आप सही समय पर सही जगह पर हैं। आज भारत दुनिया को भरोसा देता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” भारत के डिजाइनर के टैलेंट को तो आप भली भांति जानते हैं। डिजाइनिंग की दुनिया में 20% टैलेंट का योगदान भारत करता है। इसका निरंतर विस्तार हो रहा है। हम 85 हजार टेक्नीशियन, इंजीनियर्स और अनुसंधान एवं विकास विशेषज्ञ की सेमीकंडक्टर वर्क फोर्स तैयार कर रहे हैं। भारत का फोकस अपने छात्र और प्रोफेशनल्स को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री रेडी बनाने पर है।

राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर और मदद कर रही हैं- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ” आज भारत का मंत्र है- भारत में उत्पादित चिप्स की संख्या बढ़ाएं इसलिए हमने सेमीकंडक्टर विनिर्माण को आगे बढ़ाने के लिए बहुत सारे कदम उठाए हैं। भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण सुविधा लगाने के लिए 50 प्रतिशत समर्थन भारत सरकार दे रही है। इसमें राज्य सरकारें भी अपने स्तर पर और मदद कर रही हैं। भारत की नीतियों के कारण ही बहुत कम समय में 1.5 ट्रिलियन रुपये से ज्यादा का निवेश इस क्षेत्र में भारत में हो चुका है।

55% का मोबाइल कंपोनेंट के 50% उत्पादन प्रदेश में हो रहा है- सीएम योगी

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “पीएम मोदी के मार्ग दर्शन और दूरदर्शी नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने IT सेक्टर,  सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर और इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण पर विशेष ध्यान देने और इस दिशा में कुछ नए प्रयास हो सके ये कार्य प्रारंभ किया। पिछले कुछ वर्षों के दौरान जो प्रयास यूपी में प्रारंभ हुए आज उसका परिणाम है कि देश की मोबाइल विनिर्माण के 55% का मोबाइल कंपोनेंट के 50% उत्पादन प्रदेश में हो रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox