सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2024: अब 10वीं-12वीं में नहीं मिलेगी कोई रैंक या डिवीजन

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीबीएसई बोर्ड एग्जाम 2024: अब 10वीं-12वीं में नहीं मिलेगी कोई रैंक या डिवीजन

मानसी शर्मा /- 10वीं-12वीं के इस बार के बोर्ड एग्जाम में एक बड़ा बदलाव सीबीएसई बोर्ड ने कर दिया है। इसको लेकर बोर्ड ने एक अहम सूचना जारी की है। इसका नोटिफिकेशन केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर लगा दिया गया है। इसके मुताबिक साल 2024 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को डिवीजन, रैंक या एग्रीगेट मार्क्स नहीं दिए जाएंगे।

नई शिक्षा पॉलिसी 2020 को लागू करने के लिए शिक्षा जगत में कई तरह के बदलाव किए जा रहे हैं। सीबीएसई बोर्ड के इस कदम से बोर्ड परीक्षार्थियों पर रिजल्ट का कम प्रेशर रहेगा और वह अपनी तैयारी बेहतर तरीके से कर पाएंगे।

सीबीएसई परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2024 में कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की परीक्षा देने वाले स्टूडेंट्स को कोई समग्र डिवीजन, डिस्टिंक्शन या एग्रीगेट नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा बोर्ड ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि 10वीं, 12वीं में अंकों के प्रतिशत की गणना भी सीबीएसई के द्वारा नहीं की जाएगी।

कैसे मिलेगा एडमिशन?

सीबीएसई बोर्ड के नोटिफिकेशन में एक और जरूरी बात का उल्लेख किया है। नोटिफिकेशन के मुताबिक अगर किसी स्टूडेंट ने बोर्ड परीक्षा में पांच से ज्यादा विषय लिए हैं तो सर्वोत्तम पांच विषयों को निर्धारित करने का फैसला छात्र को एडमिशन देने वाले संस्थान या सीबीएसई बोर्ड के छात्र की भर्ती करने वाला नियोक्ता खुद कर सकता है। इसमें भी सीबीएसई बोर्ड की कोई भूमिका नहीं रहेगी।

कब होंगे एग्जाम?

सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 10 अप्रैल 2024 के बीच होगी। सीबीएसई बोर्ड परीक्षार्थी फिलहाल डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि इसी हफ्ते सीबीएसई बोर्ड परीक्षा डेटशीट 2024 जारी कर देगी। इसके लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in पर छात्र विजिट करते रहें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox