सीबीआई के बुलावे पर जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले – मैं किसान का बेटा हूं, घबराऊंगा नहीं

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीबीआई के बुलावे पर जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक बोले – मैं किसान का बेटा हूं, घबराऊंगा नहीं

-केंद्रशासित प्रदेश में हुए कथित बीमा घोटाले के सिलसिले में सीबीआई ने कुछ सवालों के जवाब के लिए किया तलब

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सीबीआई ने जम्मू कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक को केंद्र शासित प्रदेश में हुए कथित बीमा घोटाले के सिलसिले में कुछ सवालों का जवाब देने को कहा है। इसको लेकर सत्यपाल मलिक ने अपने एक ट्वीट के जरीये अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं किसान का बेटा हूं, घबराऊंगा नही।मैंने सच बोलकर कुछ लोगों के पाप उजागर किए हैं। शायद, इसलिए बुलावा आया है। मैं आज भी सच्चाई के साथ खड़ा हूं।
                     इसके साथ ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी सत्यपाल मलिक के समर्थन में उतर आए हैं और उन्होंने सीबीआई बुलावे पर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। अपने ट्वीट में वह लिखते हैं, ’पूरा देश आपके साथ है। ख़ौफ़ के इस दौर में आपने बहुत साहस दिखाया है, सर। वो कायर है, सीबीआई के पीछे छिपा है। जब जब इस महान देश पर संकट आया, आप जैसे लोगों ने अपने साहस से उसका मुक़ाबला किया। वो अनपढ़ है, भ्रष्ट है, ग़द्दार है। वो आपका मुक़ाबला नहीं कर सकता। आप आगे बढ़ो सर। आप पर गर्व है।

                   बता दें कि मलिक ने कहा, ‘‘वे कुछ स्पष्टीकरण चाहते हैं, जिसके लिए मेरी उपस्थिति चाहते हैं। मैं राजस्थान जा रहा हूं, इसलिए मैंने उन्हें 27 से 29 अप्रैल की तारीख दी हैं, जब मैं उपलब्ध रहूंगा।’’ सीबीआई ने कथित घोटाले के सिलसिले में पिछले साल उनसे पूछताछ की थी।
केंद्रीय एजेंसी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए एक समूह चिकित्सा बीमा योजना के ठेके देने में और जम्मू कश्मीर में कीरू जलविद्युत परियोजना से जुड़े 2,200 करोड़ रुपये के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार के मलिक के आरोपों के संबंध में दो प्राथमिकी दर्ज की थीं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox