सीएम नायब ने प्रदेश वासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा- हरियाणा विकास में लगातार आगे बढ़ रहा है

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएम नायब ने प्रदेश वासियों को दी होली की शुभकामनाएं, कहा- हरियाणा विकास में लगातार आगे बढ़ रहा है

मानसी शर्मा / –  विभाग के बंटवारे के बाद मुख्यमंत्री नायाब सैनी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की एक बैठक हुई। बैठक के बाद सीएम नायब सैनी ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि आज की बैठक में कई मसलों पर चर्चा हुई है। उन्होंने कहा कि जिसमें फसल खरीद, लोगों को बिजली पानी देने के मसले पर बातचीत हुई है।

मुख्यमंत्री नायाब सैनी ने कहा कि आदर्श आचार संहिता लगी हुई है ऐसे में लोगों को बिजली पानी की कोई दिक्कत ना हो, उसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। साथ ही गेहूं और सरसों की सरकारी खरीद भी शुरू होने वाली है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मंडियों में पीने के पानी, बारदाना फसल उठान आदि की व्यवस्था समय पर करने को कहा है। चुनाव के बाद 95 दिन बचे है उसमें कैसे काम किया जाना है उसको लेकर भी चर्चा की गई है।

सीएम ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, “प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं। हरियाणा विकास में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल जी ने जो काम शुरु किए थे उन कामों को आगे बढ़ाते हुए हर व्यक्ति तक सरकार की योजना पहुंचे। हमने पूरा रोडमैप तैयार किया है कि हमें कैसे आगे बढ़ना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox