सीएम केजरीवाल के आवास पर दोबारा नोटिस लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएम केजरीवाल के आवास पर दोबारा नोटिस लेकर पहुंची दिल्ली पुलिस

-दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास पर भी गई -दिल्ली में आप के एमएलए की खरीद-फरोख्त मामले में क्राइम ब्रांच कर रही है जांच

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- शनिवार सुबह एक बार फिर से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। जहां  टीम के साथ अधिकारियों ने बहसबाजी शुरू कर दी। क्राइम ब्रांच अधिकारियों का कहना था कि वे नोटिस केवल केजरीवाल को सौंपेंगे क्योंकि यह उनके नाम पर है, जबकि सीएम आवास के अधिकारियों ने कहा कि वे नोटिस लेने और रसीद देने के लिए तैयार हैं।

आप सूत्रों ने दावा किया कि पुलिस मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए मीडिया को अपने साथ लेकर आई है। ज्ञात हो कि शुक्रवार को भी टीम नोटिस लेकर सीएम के आवास पर पहुंची थी। जहां सीएम के नहीं होने पर नोटिस नहीं दिया गया था। बाद में मंत्री आतिशी के पास भी टीम गई थी। लेकिन नोटिस देने में विफल रही और सूत्रों ने कहा कि उनके घर के अधिकारियों ने इसे लेने से इनकार कर दिया।
       पिछले हफ्ते, आप ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने उसके सात विधायकों को पार्टी छोड़ने के लिए 25-25 करोड़ रुपये की पेशकश की थी, साथ ही केजरीवाल सरकार को गिराने की धमकी भी दी थी। केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट कर ये आरोप लगाए थे।

जबकि मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया था कि भाजपा ने दिल्ली में “ऑपरेशन लोटस 2.0“ शुरू किया है। उन्होंने पिछले साल आप विधायकों को पैसे की पेशकश कर अपने पाले में करने की इसी तरह की कोशिश की थी, लेकिन असफल रहे। इसी मामले में दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को लिखित शिकायत देकर गंभीर आरोप लगाकर एफआईआर करने की बात कही थी।

आरोप लगाए जाने के बाद, दिल्ली भाजपा के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने 30 जनवरी को शहर के पुलिस प्रमुख से मुलाकात की और आरोपों की जांच की मांग की। यहां पुलिस मुख्यालय में दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मुलाकात के बाद सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल से अपने आरोप साबित करने के लिए कहा गया था लेकिन आप की ओर से कोई भी सबूत के साथ आगे नहीं आया है। क्राइम ब्रांच की एक टीम शुक्रवार को दिल्ली की मंत्री आतिशी के आवास पर भी गई, लेकिन वहां मौजूद नहीं होने के कारण नोटिस नहीं दिया जा सका।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox