सीएम कार्यालय में स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएम कार्यालय में स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट,

-मालीवाल ने केजरीवाल के पीए पर दुर्व्यवहार का लगाया आरोप, अभी तक शिकायत नहीं की

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा और आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य पर दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

मालीवाल सोमवार को सिविल लाइंस थाने पहुंचीं और यह आरोप लगाया। पुलिस को अब तक इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने कहा कि मालीवाल ने कथित कहासुनी के बाद पीसीआर को कॉल भी किया था।
         उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे दो फोन कॉल किए गए थे। इसके बाद सिविल लाइंस थाने की एक टीम मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंची थी। मुख्यमंत्री के आवास या दिल्ली की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
        आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सोमवार को दिल्ली ब्ड हाउस में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने मारपीट की। यह दावा भाजपा के आईटी सेल के चीफ अमित मालवीय ने किया है।
        उन्होंने कहा कि आप सांसद स्वाति मालीवाल के साथ सीएम केजरीवाल के पीए विभव कुमार ने मारपीट की है। ये घटना सीएम हाउस में हुई, लेकिन कोई आधिकारिक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। दोपहर 4 बजे तक ना दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू), ना आप ने इस घटना की पुष्टि की।

पुलिस ने कहा- मैडम थाने आई थीं, लेकिन शिकायत नहीं की
डीसीपी (नॉर्थ) मनोज मीना ने बताया, ’हमें सुबह 9ः34 बजे एक पीसीआर कॉल मिली जिसमें कॉल करने वाले ने कहा कि उसके साथ सीएम आवास के अंदर मारपीट की गई है। उसके बाद स्थानीय पुलिस और एसएचओ ने कॉल का जवाब दिया। कुछ समय बाद, सांसद स्वाति मालीवाल पुलिस स्टेशन सिविल लाइन्स आईं। इस मामले में उनकी ओर से कोई शिकायत नहीं दी गई है।’

भाजपा नेताओं ने कहा- ये शर्मसार करने वाली बात, पुलिस जांच करे
नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, ’मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मौजूदगी में, उनके उकसाने पर, उनके पीए ने स्वाति मालीवाल पर हाथ उठाया है, उनके साथ दुर्व्यव्हार किया है…अगर ये सच है तो भाजपा इसकी निंदा करती है। ये शर्मसार करने वाली बात है और इसमें मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जवाबदेही बनती है कि अगर उन्हीं की पार्टी की एक महिला सांसद, उन्हीं की मौजूदगी में, उन्हीं के घर पर सुरक्षित नहीं है तो दिल्ली की बेटियां कैसे सुरक्षित रहेंगी।’

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, “एक महिला सांसद के ऊपर अगर इस तरह की बात हुई तो आप के बाकी नेताओं को बोलना चाहिए। देश के जो बाकी बुद्धिजीवी जाग जाते थे, आज उन्हें भी जागकर बोलना चाहिए कि दिल्ली पुलिस इस मामले की जांच करे.. किसने पीटा, किसने पिटवाया, क्या कारण थे? और ये फूट कहां तक जाएगी जब अरविंद केजरीवाल 2 तारीख को फिर जेल जाएंगे।’

घटना पर भाजपा प्रवक्ता शाज़िया इल्मी ने केजरीवाल के पीए को ’दुष्ट’ करार दिया। उन्होंने कहा कि वह राजधानी में आप के बारे में तबसे सबकुछ जानती हैं जब वे खुद पार्टी सदस्य थीं। इल्मी ने कहा कि आप के भीतर गंदगी है और मैं इसके बारे में सब कुछ जानती हूं क्योंकि मैं पहले पार्टी में थी। मैं जानती हूं कि आप कैसे काम करती है। यह इस तरह की पहली घटना नहीं है।’

मुख्य सचिव रहे अंशु प्रकाश को दिल्ली के सीएम हाउस में पीटा गया था
19 फरवरी 2018 को दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के घर हुई बैठक के दौरान दिल्ली के मुख्य सचिव रहे अंशु प्रकाश से मारपीट की गई। इस मामले में कोर्ट ने आम आदमी पार्टी (आप) के दो विधायकों- अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जरवाल को दोषी ठहराया था। अंशु प्रकाश के साथ केजरीवाल की मौजूदगी में विधायकों ने बदसलूकी और धक्कामुक्की की थी। इसके बाद मुख्य सचिव ने रात में ही उप-राज्यपाल से मिलकर इसकी शिकायत की थी।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox