सीआरपीएफ ग्रुप केंद्र झाड़ौदा में हुई मिशन, 70 लाख पौधारोपण अभियान की शुरूआत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-केंद्र परिसर में 500 पौधे लगाकर किया गया अभियान का शुभारंभ -नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान, उप जिलाधिकारी रूचि जैन व डीआईजी विनय कुमार अधिकारियों व जवानों के साथ किया पौधारोपण

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/शिव कुमार यादव/- सीआरपीएफ के झाड़ौदा स्थित ग्रुप केंद्र में मिशन 70 लाख पौधारोपण व एक पेड़ मां के नाम के अभियान की शुरूआत की गई। अभियान का शुभारंभ मुख्य अतिथि नजफगढ़ विधायक नीलम कृष्ण पहलवान, विशिष्ट अतिथि उप जिलाधिकारी रूचि जैन व डीआईजी विनय कुमार ने प्रथम बेतार वाहिनी तथा कम्पोजिट अस्पताल, केरिपुबल, के वरिष्ठ अधिकारीगण, अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों के साथ पर्यावरण संरक्षण, हरित भारत के निर्माण तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के प्रति जन-जागरूकता बढाने के उद्देश्य से पौधारोपण कर किया।
           

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नीलम कृष्ण पहलवान ने सभी से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होनें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण पर जोर दिया। उन्होने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का माध्यम नहीं, बल्कि भावी पीढियों को सुरक्षित एवं स्वच्छ वातावरण प्रदान करने का भी प्रभावी उपाय है। वहीं उप महानिरिक्षक विनय कुमार ने बताया कि बड़े हर्ष की बात है कि आज 07 जुलाई 2026 को माननीय केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्रालय दिल्ली रिज पारिस्थितिकी की पुनर्स्थापन अभियान मिनट-दर-मिनट जारी कार्यक्रम के संदर्भ में माननीय श्री अमित शाह, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री द्वारा मिशन 70 लाख पौधारोपण अभियान के शुभारंभ के अवसर पर ग्रुप केन्द्र, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, नई दिल्ली में 500 पौधों का पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर विजय कुमार वर्मा, कमान्डेण्ट, स्थानीय प्रशासनिक अधिकारीगण तथा सम्मानित अधिकारियों एवं बहादुर जवानों की उपस्थिति में एक पेड़ मां के नाम अभियान चलाया गया। उप जिलाधिकारी रूचि जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, हरित भारत के निर्माण तथा जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों के प्रति जन-जागरूकता बढाने के उद्देश्य से एक पेड़ माँ के नाम अभियान पूरे देश में चलाया जा रहा है। इसी के अंतर्गत आज केंद्र परिसर में 500 से अधिक पौधारोपण किया गया है।
           

इस अवसर पर प्रथम बेतार वाहिनी तथा कम्पोजिट अस्पताल, केरिपुबल, के वरिष्ठ अधिकारीगण अधीनस्थ अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए व्यापक स्तर पर पौधारोपण का संकल्प लिया। माननीया मुख्य अतिथि व पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय ने सभी से आह्वान किया कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होनें अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनके संरक्षण पर जोर दिया।
           

इस अभियान का उद्देश्य हरित आवरण बढाना, पर्यावरण संरक्षण को बढावा देना तथा प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ करना है । कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने पौधारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लिया। केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी अभियानों का निरंतर आयोजन करता रहेगा।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox