धनेश विद्यार्थी , रेवाड़ी/- पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह की टीम ने रेवाड़ी सदर थाना क्षेत्र के एक गांव के घर में घुसकर महिलाओं के यौन उत्पीड़न और लूटपाट करने की वारदात की गुत्थी को सुलझाते हुए एक अंतरराज्यीय गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। इन आरोपियों की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के गांव गागड़वास निवासी संजू और राजस्थान के जिला चूरू के गांव किरतान मीणा की जोड़ी निवासी रामबाबू के रूप में हुई। यहां आयोजित प्रेसवार्ता में डीएसपी मुख्यालय डॉ रविंद्र सिंह ने सोमवार को बताया कि रेवाड़ी सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की एक महिला ने अपनी शिकायत में बताया था कि गत 3/4 अप्रैल की रात को वह परिवार सहित घर के चौबारे में सोए हुए थे। उसके सास-ससुर किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे। रात के समय अचानक से कुछ व्यक्ति उनके कमरे घुस आए। बदमाशों ने अपने हाथों में पिस्टल ऑ अन्य तेजधार हथियार थे।
आरोपियों ने उन्हें शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी और उनके मोबाइल भी छीन लिए। इसके बाद आरोपियों ने घर में मौजूद उसकी ननद व उसका यौन उत्पीड़न कर उनकी अश्लील वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने उनके घर से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात लूट लिए और उनके घर से सीसीटीवी का सैटअप बाक्स भी उखाड़ कर ले गए। आरोपियों ने उनकी अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। इस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना सदर रेवाड़ी में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू की थी। जो मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसपी रेवाड़ी श्री हेमेंद्र कुमार मीणा ने मामले की जांच सीआईए रेवाड़ी इंचार्ज निरीक्षक सुमेर सिंह को सौंपी थी। जो इस मामले में सीआईए रेवाड़ी ने रविवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी जिला महेंद्रगढ़ के गांव गागड़वास निवासी संजू व राजस्थान के जिला चूरू के गांव किरतान मीणा की जोड़ी निवासी रामबाबू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
कई वारदातों को दिया अंजाम :
डीएसपी मुख्यालय डा. डीएसपी रविन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपी फरीदाबाद के छायंसा और राजस्थान के राजगढ़ में भी महिलाओं से दुष्कर्म व लूटपाट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को पेश अदालत में पेश कर आगे की जांच के जरूरी पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लेगी। उन्होंने इस कहा कि पुलिस को उम्मीद है कि इस रिमांड के दौरान इन आरोपियों से कई बड़ी वारदातों का खुलासा होगा। पुलिस जल्द इस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी करेगी, जिनकी जानकारी पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस रिमांड के दौरान इनसे इस वारदात में इस्तेमाल हथियार, वाहन और लूट का सामान बरामद करेगी। इसके अलावा किस किस राज्य और शहर या गांव में इन्होंने ऐसी वारदातों को अंजाम दिया।


More Stories
इजरायल का बड़ा दावा — ईरानी मिसाइलों की पहुंच भारत तक
बजट में बड़ा ऐलान, बहादुरगढ़ के ऐतिहासिक औद्योगिक क्षेत्र को ‘सक्षम योजना’ का संरक्षण
दिल्ली में सरेआम चली गोलियां, दो देसी पिस्टल लेकर युवक ने मचाया आतंक
बिहार में नए मुख्यमंत्री को लेकर सियासी हलचल तेज, कई नामों पर चल रही चर्चाएं
मोनेस्ट्री मार्केट–लद्दाख बुद्ध विहार के बीच बनेगा आधुनिक फुट ओवर ब्रिज
झरोदा माजरा इलाके से लापता महिला सकुशल बरामद, अपराध शाखा की बड़ी कामयाबी