
जींद/शिव कुमार यादव/- हिन्दी साहित्य प्रेरक संस्था जींद के 63 वें वार्षिकोत्सव पर बहादुरगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार व कलमवीर विचार मंच के संस्थापक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी को साहित्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया। जींद के चावला परिवार द्वारा श्रीमती लाजवंती चावला की स्मृति में शुरू किए गए इस सम्मान के अंतर्गत उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह व नकद धनराशि के अलावा सुंदर उपहार भी प्रदान किया गया।
भाजपा विधायक श्री कृष्ण मिड्ढा के सानिध्य व संस्था की अध्यक्षा शकुन्तला काजल शकुन की अध्यक्षता में हुए इस भव्य कार्यक्रम में संस्था से जुडे श्री केवलकृष्ण पाठक, नरेंद्र अत्री संतोषी, रामफल खटकड़, विकास यशकीर्ति व बलराज स्नेही सहित क्षेत्र के अनेक साहित्यकार व गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इस अवसर पर हुए काव्योत्सव में सम्मानित हुए कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी सहित डॉ. रमाकांत शर्मा, योगेश समदर्शी, शिवकांत शर्मा, प्रेमपाल सागर, सुनीता सिंह व मधु गोयल मधुर आदि का काव्य पाठ कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। काव्योत्सव में चार साहित्यकारों के नये काव्य संग्रहों का विमोचन भी किया गया।





More Stories
दिवाली और छठ के लिए रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, ये रहेगा रूट, यहां देखें ट्रेनों की लिस्ट
नजफगढ़ ड्रेन में मिला युवक का शव, हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली में फिर शुरू होगी हॉट एयर बलून की सवारी, 150 फीट की ऊंचाई से दिखेगा शहर, जानें पूरी डिटेल
दिल्ली की राजनीति में शनिवार को उस समय एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला,
”नजफगढ़ को ₹25 करोड़ की सौगात, सीएम रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ”
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”