
द्वारका/शिव कुमार यादव/- बीते साल को अलविदा कहने और नए साल के स्वागत का सबका अपना-अपना अलग अंदाज़, जोश और जुनून देखने को मिलता है। नववर्ष का इस पूर्वसंध्या को भक्तगण भी अपने ही अंदाज़ में मना रहे हैं। इस्कॉन द्वारका ने मंदिर में आने वाले सभी भक्तों के लिए 31 दिसंबर को न्यू ईयर ईव के रंगारंग कार्यक्रम में ‘महा हरिनाम संकीर्तन मेला’ का आयोजन किया है, जो शाम 7 बजे से आरंभ होकर नए साल का स्वागत करता हुआ रात 12.30 बजे तक चलेगा।

इस संबंध में इस्कॉन द्वारका के उपाध्यक्ष श्रीगौर दास का कहना है कि हरिनाम संकीर्तन कलियुग का युगधर्म है। श्रीमद्भागवत में कहा गया है कि कलियुग के अवतार भगवान चैतन्य महाप्रभु हैं, जिन्होंने संकीर्तन आंदोलन के द्वारा कृष्ण पूजा का प्रसार किया और पूरे भारत में कृष्णभावनामृत का विस्तार किया। इसी कड़ी में जन-जन और शहर भर में कृष्णभावनामृत के प्रचार-प्रसार के लिए हम हरिनाम संकीर्तन का आयोजन कर रहे हैं। लोग बीते साल को बिदाई दें और भगवान के पवित्र नाम के साथ नए साल का शुभारंभ करें। अपने हित एवं कल्याण के लिए हरे कृष्ण महामंत्र को अपने जीवन में अपनाएँ और भगवान की अहैतुकी कृपा प्राप्त कर अपना उद्धार करें।
हरिनाम संकीर्तन के लिए मंदिर के भक्तों के अलावा विशेष तौर पर मायापुर से आईं प्रसिद्ध कीर्तन कलाकार गौरांगी गंधर्विका देवी दासी अपनी मंडली के साथ सुमधुर कृष्ण भजन प्रस्तुत करेंगी और हरे कृष्ण महामंत्र का कीर्तन करेंगी। इस अवसर पर केक कटिंग का कार्यक्रम भी रहेगा और सभी के लिए स्नैक्स प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।





More Stories
ग्रेटर नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत, दंपती और तीन बच्चों की गई जान; जांच शुरू
रूस से तेल-गैस खरीदने पर नहीं लगेगा कोई टैरिफ, ट्रंप ने भारत समेत पांच देशों को दी राहत
मुंबई में फ्लॉप रहा CJP का ‘लहरा दो तिरंगा’ मार्च, मुश्किल से 150 लोग पहुंचे
दिल्ली के आनंद पर्वत इलाके में DTC बस ने लोगों मारी टक्कर, एक की मौत और कई घायल
सीजेपी नेता अभिजीत दीपके गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया केस
38 करोड़ के खर्च से हर महीने ₹15 करोड़ बचाएगी दिल्ली पुलिस, 16 जेलों में लगेंगे 840 VC सिस्टम