सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय ने महानिदेशक चिकित्सा सेवा (नौसेना) के रूप में इतिहास रचा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय ने महानिदेशक चिकित्सा सेवा (नौसेना) के रूप में इतिहास रचा

नई दिल्ली/अनीशा चौहान/-  सर्जन वाइस एडमिरल कविता सहाय, एसएम, वीएसएम ने 14 अक्टूबर 2024 को महानिदेशक चिकित्सा सेवा (नौसेना) के रूप में कार्यभार संभाला। वह 30 दिसंबर 1986 को सेना चिकित्सा कोर में नियुक्त हुई थीं। पुणे के प्रतिष्ठित सशस्त्र बल मेडिकल कॉलेज की पूर्व छात्रा, उन्होंने एम्स, नई दिल्ली से पैथोलॉजी में विशेषज्ञता और ऑन्कोपैथोलॉजी में सुपर स्पेशलाइजेशन प्राप्त किया है।

अपने करियर में उन्होंने एएचआरआर और बीएचडीसी में प्रयोगशाला विज्ञान विभाग का नेतृत्व किया और एएफएमसी, पुणे में पैथोलॉजी विभाग की प्रोफेसर भी रही हैं। इसके अलावा, वह एएमसी सेंटर एंड कॉलेज की पहली महिला कमांडेंट और आर्मी मेडिकल कोर के कर्नल कमांडेंट के रूप में चुनी जाने वाली पहली महिला अधिकारी हैं। चिकित्सा शिक्षा में उनकी विशेष रुचि रही है, जिसके तहत उन्हें 2013-14 में फिलाडेल्फिया, यूएसए से प्रतिष्ठित एफएआईएमईआर फेलोशिप से सम्मानित किया गया था।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें 2024 में सेना पदक और 2018 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है, साथ ही सेना प्रमुख और जीओसी-इन-सी (डब्ल्यूसी) द्वारा दो बार सराहना प्राप्त हुई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox