नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की तीसरी पारी शुरू हो चुकी है। 9 जून को नरेन्द्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। साथ ही उनके मंत्रीमंडल में 71 अन्य मंत्रियों ने भी राष्ट्रपति भवन में आयोजित कार्यक्रम में शपथ ली। इनमें 30 कैबिनेट, पांच राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई। शपथग्रहण के बाद सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिपरिषद सहयोगियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। आज (मंगलवार) अमित शाह, अश्विनी वैष्णव, भूपेंद्र यादव, चिराग पासवान, ललन सिंह समेत तमाम मंत्रियों ने अपना कार्यभार संभाल लिया है।






पीएम मोदी का नया मंत्रिमंडल
नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ लेते ही इतिहास रच दिया है. मोदी भारतीय राजनीति के दूसरे ऐसे नेता बन गए है जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली है. इससे पहले केवल भारत में पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू ने यह कारनामा किया था. भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख नेता, मोदी ने अपने करिश्माई नेतृत्व और व्यापक जन समर्थन के बल पर लगातार तीसरी बार सत्ता हासिल की है. मोदी कैबिनेट की बात करें तो इसमें छः पूर्व मुख्यमंत्री शामिल है. इनमें से चार पूर्व मुख्यमंत्री भारतीय जनता पार्टी से हैं. पूरी लिस्ट नीचे देखें-


More Stories
द्वारका में ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा, कासगंज से आरोपी गिरफ्तार
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
टाटा मोटर्स में नौकरी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”
रेवंत रेड्डी की अमेरिका यात्रा रद्द, केंद्र से नहीं मिली मंजूरी!
मुंबई में एयरहोस्टेस से दुष्कर्म का आरोप, किन्नर बनकर घर में घुसा आरोपी