समग्र स्वास्थ्य पर पर्यावरणीय प्रभाव पर आरजेएस पीबीएच ने किया कार्यक्रम आयोजित.

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

समग्र स्वास्थ्य पर पर्यावरणीय प्रभाव पर आरजेएस पीबीएच ने किया कार्यक्रम आयोजित.

-दीदेवार के अध्यात्म और मेजर डा. प्रीति गर्ग के हैल्थ टिप्स और अरूण तिवारी के पर्यावरण संरक्षण से लाभान्वित हुए विद्यार्थी और अभिभावक -ट्रू आरजेएशिएन्स‌ ग्रंथ के सदस्य बने ब्रज किशोर, उमेश जालान और संजय शास्त्री -विश्व सूर्य दिवस और प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई के उपलक्ष्य में चर्चा

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- सकारात्मक भारत-उदय आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश में आरजेएस पीबीएच द्वारा 28 अप्रैल रविवार को बैठक आयोजित की गई।
            राम-जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के अमृत काल का सकारात्मक भारत -उदय के श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों की कड़ी में 222 वां कार्यक्रम संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना के संयोजन में आर्यभट्ट क्लासेस, न्यू अशोक नगर के विद्यार्थियों -अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों के साथ 28 अप्रैल को खगोलविद आर्यभट्ट को श्रद्धांजलि देकर संपन्न हुआ।

           इस कार्यक्रम में समग्र स्वास्थ्य उपायों पर पर्यावरणीय प्रभाव विषय पर मुख्य अतिथि सुरजीत सिंह दीदेवार, मोटीवेशनल स्पीकर मुख्य वक्ता मेजर डा.प्राची गर्ग और विशेष वक्ता पर्यावरणविद् अरूण तिवारी ने विषय की गंभीरता पर चर्चा करते हुए समाधान प्रस्तुत किया। संबोधन के पश्चात् प्रतिभागियों के साथ प्रश्नोत्तरी में उपयोगी जानकारी दी गई।
           आर्यभट्ट क्लासेस के निदेशक ब्रज किशोर ने सभी का स्वागत किया और संस्थापक उमेश जालान और  ने धन्यवाद ज्ञापित किया। पुस्तक अमृत काल का सकारात्मक भारत, ग्रंथ 03 के लिए संजय कुमार शास्त्री के साथ आगामी आरजेएस पीबीएच के भव्य कार्यक्रम सकारात्मक दिवस और स्वतंत्रता दिवस 2024 की तैयारियों के लिए आगे आए। संस्थापक आर्यभट्ट क्लासेस ने इसके लिए जल्दी ही एक और बैठक आयोजित करने की घोषणा की।राम-जानकी संस्थान पॉजिटिव ब्रॉडकास्टिंग हाउस (आरजेएस पीबीएच) के अमृत काल का सकारात्मक भारत -उदय के श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों की कड़ी में 222 वां कार्यक्रम संस्थापक व राष्ट्रीय संयोजक उदय कुमार मन्ना के संयोजन में आर्यभट्ट क्लासेस, न्यू अशोक नगर के विद्यार्थियों -अभिभावकों और स्थानीय नागरिकों के साथ 28 अप्रैल को खगोलविद आर्यभट्ट को श्रद्धांजलि देकर संपन्न हुआ।
           इस कार्यक्रम में समग्र स्वास्थ्य उपायों पर पर्यावरणीय प्रभाव विषय पर मुख्य अतिथि सुरजीत सिंह दीदेवार, मोटीवेशनल स्पीकर मुख्य वक्ता मेजर डा.प्राची गर्ग और विशेष वक्ता पर्यावरणविद् अरूण तिवारी ने विषय की गंभीरता पर चर्चा करते हुए समाधान प्रस्तुत किया। संबोधन के पश्चात् प्रतिभागियों के साथ प्रश्नोत्तरी में उपयोगी जानकारी दी गई।
          आर्यभट्ट क्लासेस के निदेशक ब्रज किशोर ने सभी का स्वागत किया और संस्थापक उमेश जालान और  ने धन्यवाद ज्ञापित किया। पुस्तक अमृत काल का सकारात्मक भारत, ग्रंथ 03 के लिए संजय कुमार शास्त्री के साथ आगामी आरजेएस पीबीएच के भव्य कार्यक्रम सकारात्मक दिवस और स्वतंत्रता दिवस 2024 की तैयारियों के लिए आगे आए। संस्थापक आर्यभट्ट क्लासेस ने इसके लिए जल्दी ही एक और बैठक आयोजित करने की घोषणा की। विश्व सूर्य दिवस और प्रेस स्वतंत्रता दिवस 3 मई के उपलक्ष्य में चर्चा भी हुई।
           समग्र स्वास्थ्य और पर्यावरण पर वक्ताओं ने कहा कि मनुष्य के रूप में हमें अधिक टिकाऊ वातावरण बनाने में मदद करने के लिए अपने जीने के तरीके को समायोजित करने की आवश्यकता है जो बेहतर समग्र स्वास्थ्य की अनुमति देता है। पर्यावरण के अनुकूल प्रथाओं को अपनाकर हम कार्बन उत्सर्जन,रसायनों के संपर्क में आने में कमी ला सकते हैं। हम मनुष्यों का अपने पर्यावरण और हमारे पारिस्थितिक तंत्र के भीतर सभी सूक्ष्मजीवों, जानवरों और पौधों के साथ एक जटिल संबंध है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox