संबित पात्रा ने दिल्ली सीएम को बताया घोटाले का किंग-पिंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

संबित पात्रा ने दिल्ली सीएम को बताया घोटाले का किंग-पिंग

 मानसी शर्मा /-  दिल्ली शराब घोटाले मामले में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को आज ईडी ने पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन आज वो ईडी के सामने पेश नहीं होने वाले हैं। वजह ये है कि मध्य प्रदेश में चुनावी अभियान के लिए रवाना होने वाले हैं। अब इसको लेकर बीजेपी ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है।  

भाजपा नेता संबित पात्रा दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा, ‘टीवी के माध्यम से आप लोग देख ही रहे होंगे कि अरविंद केजरीवाल भाग गए हैं। अरविंद केजरीवाल ED के समन से भाग रहे हैं, सच्चाई का सामना करने से भाग रहे हैं। जांच से भागना एक तरह से स्वीकार करना होता है कि हां मैंने गलती की है।’ भाजपा नेता ने कहा, ED के सामने, एजेंसी के सामने पेश न होना, एक तरह से डर को दिखाता है, स्वीकृति को दिखाता है कि हां मैंने गलती की है।संबित पात्रा ने आगे कहा, ‘दिल्ली के शराब घोटाले के किंग-पिंग केजरीवाल ने स्वीकार किया है कि हां, शराब घोटाले में मेरा हाथ है। इसके पीछे जो  बेतहाशा भ्रष्टाचार हुआ है, उसमें मैं भी शामिल हूं।वरना डरने की क्या आवश्यकता थी!’

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox