

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय विद्यापीठ में योग पर व्याख्यान देते हुए योग गुरू स्वामी रामदेव ने कहा कि शिक्षा में योग को अनिवार्य विषय के तौर पर शामिल करना चाहिए। तभी हम अपने देश को अच्छे राष्ट्र निर्माता दे सकेंगे। इस अवसर पर विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर रमेश कुमार पाण्डेय ने स्वामी जी को पुष्प गुच्छा अर्पित कर उनका स्वागत किया।
स्वामी जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि नित्य योग करने से शरीर बलिष्ठ तो मन निर्मल व शुद्ध हो जाता है। इसलिए हमे योग को अपनी दिनचर्या में सम्मिलित करना चाहिए। उन्होने कहा कि आज समय की जरूरत है कि योग को शिक्षा में शामिल किया जाना चाहिए। वहीं सबसे अहम बात यह है कि योग के लिए संस्कृत भाषा का ज्ञान लेना भी जरूरी है। उन्होने कहा कि योग षिक्षकों को शरीर विज्ञान के बारे में विस्तृत ज्ञान होना चाहिए। इस मौके पर उन्होने योग के विभिन्न आसनो व प्राणायामों का अभ्यास कराते हुए विभिन्न रोगों से मुक्त होने के उपाय भी बताये। विद्यापीठ के शिक्षा विभाग की तरफ से अस्टिंट प्रोफेसर डा. रमेश कुमार ने स्वामी जी को सम्मान स्वरूप षाल भेंट किया। इस कार्यक्रम में बलबीर सिंह, जय सिंह, आदर्श तोमर, हिमांशु शुक्ला, विवके मिश्रा आदि के साथ-साथ विद्यापीठ के सभी छात्र भी मौजूद रहे।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दुर्गापूजा महोत्सव पर्व पर सुल्तानपुर में अंकुरण के निःशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ
मुकदमे से बच रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की टीम ने नांगलोई से दबोचा
यमुना के बहाने सियासी घमासान: अमित शाह का ऐलान- ‘अगले 30 साल तक नहीं आने वाली विपक्ष की सरकार’
CM धामी ने किया गढ़वाली, कुमाऊंनी और जौनसारी लोकभाषाओं के वॉइस कलेक्शन पोर्टल का शुभारंभ
कोटद्वार से लापता युवती जम्मू रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद