

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/नजफगढ़/- नजफगढ़ की लोकेश पार्क एक्सटेंशन के रहने वाले सिद्धांत कुमार ने छतीसगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय स्केटिंग प्रतियोगिता में 300 व 1000 मीटर में गोल्ड मेडल जीता है। उसके इस प्रदर्शन पर बिहार स्केटिंग एसोसिएषन ने सिद्धांत का अंडर-8 नेशनल टीम में चयन कर लिया है।
छतीसगढ़ में ईस्ट व फार ईस्ट जोन के सीबीएसई के खिलाड़ियों के लिए प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। सिद्धांत के इस चयन पर नजफगढ़ में लोगों ने खुशी का इजहार किया है। इसकी जानकारी देते हुए कृष्णा पब्लिक स्कूल सरोना रायगढ़ के कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में छतीसगढ़, झारखंड, बिहार व उड़ीसा के स्कूली बच्चों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में 300 मीटर से लेकर 1000 मीटर तक अंडर-8 के तहत स्केटिंग कराई गई थी जिसमें सिद्धांत 300 मीटर, व 1000 मीटर में गोल्ड मेडल जीता है। उसके इस प्रदर्शन को देखते हुए उसका नेशनल स्केटिंग की अंडर-8 वर्ग में चयन कर लिया गया है।





More Stories
ऋषिकेश में राज्य आन्दोलनकारियों की चेतावनी, 9 नवंबर के बाद अब राज्य में यूथ ब्रिगेड के साथ जिलेवार जन आंदोलन होगा
दिल्ली हाफ मैराथन में बीआरजी का दमखम, 250 से अधिक धावकों ने लिया भाग
दिल्ली में बसेगा नया शहर, 12 लाख नए घर, नरेला-बवाना से द्वारका-नजफगढ़ तक 200 वर्ग किमी में बनेगी टाउनशिप
ऑपरेशन विस्टा 1.0: द्वारका पुलिस ने आइवरी कोस्ट के नागरिक को पकड़ा, डिटेंशन सेंटर भेजा
दिल्ली के बच्चों को बड़ी सौगात, 3 महीने में खुलेंगे 7 नए थीम पार्क; ऑक्टोपस और गरुड़ थीम होगी खास
द्वारका श्री रामलीला सोसायटी ने किया जेन-जी खिलाड़ियों का सम्मान