बॉलीवुड/अनिशा चौहान/ – बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी शादी को लेकर इन दिनों चर्चाओं में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस के पिता शत्रुघ्न सिन्हा के बाद अब उनके भाई लव सिन्हा ने सोनाक्षी की शादी की खबरों पर रिएक्ट किया है।
लव ने हाल ही में दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा है कि वो इस पचड़े में नहीं पड़ने वाले हैं। एक्ट्रेस के भाई ने इस शादी में अपनी तरफ से किसी भी भागीदारी को लेकर इनकार कर दिया है। ऐसे में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि सोनाक्षी ये शादी अपने परिवार के खिलाफ जाकर कर रहीं हैं।
‘खुद को दूर रखना चाहते’
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए लव सिन्हा ने कहा कि वो इस समय मुंबई में नहीं हैं। उन्होंने कहा कि इस मामले से मेरा कोई लेना देनानहीं है। मेरा इस पर किसी भी तरह प्रतिक्रिया देने या किसी भी प्रकार की संलिप्तता नहीं है। वो इन खबरों से खुद को दूर रखना चाहते हैं। बता दें, इससे पहले शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा था कि उनकी बेटी सोनाक्षी ने उन्हें अभी तक शादी के बारे में अभी तक कुछ नहीं बताया है।
शत्रुघ्न सिन्हाने कही थी ये बात
उन्होंने कहा था, मैं भी उतना ही जानता हूँ जितना मैं मीडिया में पढ़ता हूं। अगर वो मुझे विश्वास दिलाती है कि शादी कर रही है, तो मैं और मेरी पत्नी उन्हें (सोनाक्षी और जहीर इकबाल) को अपना आशीर्वाद देंगे। हम कामना करते हैं कि वो हमेशा खुश रहें।
शादी के बंधन में बंधने वाली हैं एक्ट्रेस
गौरतलब है कि बॉलीवुड में इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा की शादी की चर्चा जोरो से चल रही है। अदाकारा ने हाल ही में कपिल शर्मा के शो पर भी इस बात का जिक्र किया था। इसके बाद एक्ट्रेस की शादी से जुड़े अपडेट सामने आ रहे है। सोनाक्षी काफी समय से जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं, जिनके साथ अक्सर उन्हें पार्टी या इवेंट पर देखा जाता है। वहीं अब खबर सामने आ रही है कि अदाकारा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली है। जानकारी के मुताबिक,एक्ट्रेस 23 जून को मुंबई में शादी कर सकती है।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे