नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- पेरिस से आने वाले विस्तारा के विमान में बम होने की धमकी मिली जिसके बाद आपातकालीन अलर्ट के बीच मुंबई हवाईअड्डे पर उतरा गया। एक सूत्र ने बताया कि पेरिस से 306 लोगों को लेकर मुंबई जा रही विस्तारा की उड़ान में बम होने की धमकी मिली, जिसके बाद उसके यहां पहुंचने से पहले शहर के हवाई अड्डे पर पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया।
सूत्र ने कहा, फ्लाइट रविवार सुबह 10:19 बजे उतरी।विस्तारा ने रविवार को बताया कि पेरिस के चार्ल्स डी गुआले हवाईअड्डे से मुंबई की उड़ान यूके 024 को एयर सिकनेस बैग पर हाथ से लिखा एक नोट मिला जिसमें बम होने की धमकी दी गई थी। सूत्र के अनुसार, इसके बाद, सुबह 10:08 बजे पूर्ण आपातकाल घोषित कर दिया गया, उन्होंने कहा कि उड़ान सुबह 10:19 बजे उतरी। सूत्र ने कहा, “पेरिस-मुंबई उड़ान में 294 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे।”


More Stories
महापौर कार्यालय के बाहर अनुबंधित शिक्षकों का विरोध प्रदर्शन
”मधु विहार में 45 दिन का काम 4 साल से अधूरा”, हजारों लोगों की जान जोखिम में
10 साल से फरार दंपती गिरफ्तार, द्वारका पुलिस की बड़ी सफलता
द्वारका पुलिस के कब्जे में अवैध शराब तस्कर गिरफ्तार, पहले भी तीन मामलों में रहा शामिल
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनेंगे किसान और युवा: डॉ. डी.के. राणा
अमेजन डिलीवरी ट्रक से मोबाइल चोरी का पर्दाफाश: तीन आरोपी गिरफ्तार