विधानसभा चुनाव को लेकर EC का प्लान तैयार, 5 राज्यों में होने वाले चुनाव पर तैयार जोरो-शोरों पर 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 17, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विधानसभा चुनाव को लेकर EC का प्लान तैयार, 5 राज्यों में होने वाले चुनाव पर तैयार जोरो-शोरों पर 

मानसी शर्मा / –  इस साल पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियां चल रही है। सभी पार्टियों को चुनाव की तारीखों के ऐलान का इतंजार है। इस बीच चुनाव आयोग ने संभावित प्लान बनाकर तैयार कर लिया है। जिसमें चुनाव होने वाले सभी राज्यों के मतदान और मतगणना को लेकर खाका तैयार किया है।

5 राज्यों में होने वाले चुनाव पर तैयार जोरो-शोरों पर

 दरअसल चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर एक प्लान तैयार किया है। सूत्रों के अनुसार, छत्तीसगढ़ में 2 और राजस्थान, मध्य प्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना में एक-एक चरण में मतदान हो सकता है। वहीं नवंबर में दिवाली के बाद से दिसंबर के दूसरे हफ्ते तक पांचों राज्यों में मतदान सम्पन्न कराने की योजना बनाई है। वहीं अब मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की मुहर का इतंजार है फिर इसके बाद घोषणा की जाएगी।

चुनाव आयोग ने तैयारियों का लिया जायजा

सूत्रों के मुताबिक पांच राज्यों में चुनाव की तारीखें अलग-अलग हो सकती हैं लेकिन वोटों की गिनती एक साथ होगी। बता दें कि मिजोरम की विधानसभा का कार्यकाल इस साल 17 दिसंबर को खत्म हो रहा है। वहीं तेलंगाना, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की विधानसभाओं का कार्यकाल अगले साल जनवरी में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है।

बता दें कि चुनाव आयोग ने राजस्थान, मिजोरम, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में चुनाव तैयारियों का जायजा लिया है। चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए रणनीति को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को अपने पर्यवेक्षकों की एक बैठक बुलाई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox