विकास के मामले में दिल्ली को दुनिया के टॉप-5 में पहुंचाएंगे- नितिन गडकरी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

विकास के मामले में दिल्ली को दुनिया के टॉप-5 में पहुंचाएंगे- नितिन गडकरी

-पिछले एक दशक से दिल्ली में विकास कार्यों की हुई उपेक्षा

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- लोकसभा चुनाव में भाजपा का बुधवार से सघन चुनाव प्रचार अभियान शुरू हो गया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने चांदनी चौक व दक्षिण दिल्ली संसदीय क्षेत्रों में जनसभा की। वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बुराड़ी में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। राजस्थान सरकार में मंत्री राजवर्धन सिंह राठौर ने पूर्वी दिल्ली प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा के साथ कल्याणपुरी में रोड शो में शिरकत की।

          जनसभा में गडकरी ने कहा कि दिल्ली को विकास के मामले में दुनिया के टॉप 5 शहरों में पहुंचाएंगे। दिल्ली में आज भ्रष्टाचार के लिए बदनाम सरकार राज कर रही है। पिछले एक दशक से दिल्ली के विकास कार्यों की उपेक्षा हुई है। इसके विपरीत केंद्र की मोदी सरकार ने दिल्ली के सड़क इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाया है। पर्यावरण स्वच्छता के लिए दिल्ली को करीब 1800 इलेक्ट्रिक बसें दी हैं। रैपिड रेल और मेट्रो के विस्तार में योगदान दिया है। वहीं, दक्षिण दिल्ली के जैतपुर में भाजपा प्रत्याशी रामवीर सिंह बिधूड़ी के समर्थन में आयोजित जनसभा में उन्होंने केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का उल्लेख किया।  इधर, उत्तर पूर्वी क्षेत्र से प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में मनोहर लाल ने बुराड़ी में जनसभा में कहा कि भाजपा देश में सृजनात्मक दूरगामी परिणाम देने वाली जनहित की योजनाओं को आधार लेकर वोट मांग रही है।  
         लोग राष्ट्रवाद के लिए वोट करें न कि टुकड़े-टुकड़े का नारा लगाने वाले लोगों को। चुनाव में फैसला देश के भविष्य का होना है इसलिए मतदान के दिन राष्ट्रवाद की पोशाक भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मनोज तिवारी बड़े मतों से विजयी बनाएं।

परिवारवादी राजनीति खत्म करने का अवसर
पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के कल्याणपुरी में आयोजित रोड शो में राजस्थान सरकार में मंत्री राजवर्धन सिंह राठौर ने कहा कि चुनाव घोटालेबाजों और परिवारवादी राजनीति करने वालों की राजनीति खत्म कर 2047 के विकसित भारत की नींव रखने का अवसर है। तीसरी बार नरेंद्र मोदी के हाथ में देश की कमान सौंपने वाला यह चुनाव है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने जीत हर्ष मल्होत्रा की जीत सुनिश्चित करने के लिए लोगों को अपील की।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox