वाइब्रेंट गुजरात समिट’ का PM मोदी ने किया उद्घाटन , भारत विश्व मित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है- पीएम मोदी 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

वाइब्रेंट गुजरात समिट’ का PM मोदी ने किया उद्घाटन , भारत विश्व मित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है- पीएम मोदी 

मानसी शर्मा / –  गुजरात के गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात समिट को पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी “भारत की आजादी के 75 साल पूरे हुए हैं और अब भारत अगले 25 वर्षों के लक्ष्य पर काम कर रहा है। जब भारत अपनी आजादी के 100 वर्ष मनाएगा तब तक हमने भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा  है।  यह 25 साल का कार्यकाल भारत का अमृतकाल है। इस अमृतकाल में यह पहली वाइब्रेंट गुजरात समिट हो रही है इसलिए इसका महत्व और बढ़ गया है।

पीएम मोदी ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात समिट को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, “UAE के राष्ट्रपति का इस आयोजन में शामिल होना हमारे लिए बहुत खुशी की बात है। वाइब्रेंट गुजरात समिट में उनका यहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना भारत और UAE के दिनों-दिन मजबूत होते आत्मीय संबंधों का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले ही वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट को 20 वर्ष पूरे हुए हैं। बीते 20 वर्षों में इस समिट ने नए विचारों को प्लेटफॉर्म दिया है। इसने निवेश और रिटर्न के लिए नए गेटवे बनाए हैं।

21वीं सदी की दुनिया का भविष्य हमारे साझे प्रयासों से ही उज्ज्वल बनेगा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट की इस बार की थीम है- “गेटवे टू द फ्यूचर”, 21वीं सदी की दुनिया का भविष्य हमारे साझे प्रयासों से ही उज्ज्वल बनेगा। भारत ने अपने G20 अध्यक्षता के दौरान भी वैश्विक भविष्य के लिए एक रोडमैप दिया है। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में भी हम इस विज़न को आगे बढ़ा रहे हैं।

भारत विश्व मित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है- पीएम मोदी

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि भारत विश्व मित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है। आज भारत ने विश्व को यह भरोसा दिया है कि हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं, अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। विश्व कल्याण के लिए भारत की प्रतिबद्धता, भारत की निष्ठा, भारत के प्रयास और भारत का परिश्रम आज की दुनिया को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध बना रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox