
हैदराबाद/नई दिल्ली/ – नजफगढ़ कि गोपाल नगर के नंदा एन्क्लेव की रहने वाली सूची निर्माण ने हैदराबाद में वर्ल्ड स्ट्रेंथलिफ्टिंग चैंपियनशिप-2023 में कांस्य पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। सूची निर्माण की इस उपलब्धि से न सिर्फ उनके माता– पिता व स्वजन ही नहीं, पूरे मोहल्ले के लोग काफी खुश हैं।
इस संबंध में सूची के पिता सब इंस्पेक्टर धनराज निर्माण ने बताया कि वह अपनी बेटी की कामयाबी पर गर्वित महसूस कर रहे हैं। उनकी बेटी ने परिवार के साथ राज्य और देश का नाम रोशन किया है। सूची के कोच देव खर्ब ने बताया कि सूची इस वर्ष कुल 15 पदक जीत चुकी है। सूची निर्माण ने इस कामयाबी के लिए अपने कोच देव खर्ब, माता-पिता, भाई और पूरे मोहल्ले के लोगों को श्रेय दिया है।





More Stories
तूफान ने किसानों की मेहनत पर फेरा पानी, अब नुकसान का आकलन.. राहत दिलाने में जुटा प्रशासन
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ऋषिकेश पुलिस ने किया “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन, त्रिवेणी घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान
ऋषिकेश में अमेरिकन पर्यटक का खोया हुआ बैग ढूंढकर पुलिस ने किया सकुशल सुपुर्द
मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड पुलिस के नवीन गौरव चिह्नों का किया अनावरण, जानें
चक्रवाती तूफान का असर दिल्ली तक, बारिश के बाद आई तापमान में गिरावट, हवा भी हुई साफ
दिल्ली में सरदार पटेल जयंती पर रन फॉर यूनिटी का आयोजन,केंद्रीय मंत्री ने पटेल को बताया देश की एकता का सूत्रधार