
मुंबई/नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- मुंबई पुलिस ने कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग के खिलाफ कड़ा एक्शन लेना शुरू कर दिया है। हाल ही में बाबा सिद्दीकी की हत्या और सलमान खान के घर के बाहर हुई फायरिंग के मामलों में लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग की संलिप्तता को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई, जो वर्तमान में अमेरिका में छिपा हुआ है, सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग में संदिग्ध है और मुंबई पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रत्यर्पण की कोशिश में जुटी है।
अमेरिका से मिली बड़ी जानकारी
इस मामले में एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है, जिसमें अनमोल बिश्नोई की लोकेशन के बारे में पता चला है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि अनमोल अमेरिकी पुलिस की हिरासत में है या नहीं। लेकिन अगर उसे अमेरिका से भारत वापस लाने में पुलिस सफल होती है, तो यह लॉरेंस बिश्नोई के गैंग के खिलाफ एक बड़ा कदम साबित हो सकता है। बता दें कि लॉरेंस बिश्नोई फिलहाल गुजरात के साबरमती जेल में बंद है।
बाबा सिद्दीकी की हत्या में अनमोल बिश्नोई की भूमिका?
मुंबई पुलिस का मानना है कि लॉरेंस बिश्नोई के गैंग का सक्रिय सदस्य अनमोल बिश्नोई बाबा सिद्दीकी की हत्या में भी संलिप्त हो सकता है। इस संदिग्ध भूमिका के चलते पुलिस उस पर कड़ी नजर रखे हुए है और उसकी गिरफ्तारी की पूरी तैयारी में जुटी है।
एनआईए ने अनमोल पर रखा 10 लाख का इनाम
गौरतलब है कि अनमोल बिश्नोई पर नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने 10 लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। अनमोल के खिलाफ कुल 18 अपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें 2022 में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में संलिप्तता का आरोप भी शामिल है। भगौड़ा घोषित किया जा चुका अनमोल बिश्नोई एक वांटेड अपराधी है और उसकी गिरफ्तारी से मुंबई पुलिस को उसकी अपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी।
लॉरेंस बिश्नोई के गैंग पर सख्त एक्शन का संकेत
मुंबई पुलिस के इस एक्शन से यह साफ है कि लॉरेंस बिश्नोई और उसके गैंग की गतिविधियों पर अब सख्ती से नज़र रखी जा रही है। यह प्रयास लॉरेंस के गैंग की ताकत को कमजोर करने में मदद कर सकता है।





More Stories
डीएम नैनीताल ने कृषकों से की फॉर्मर आईडी बनवाने की अपील
ऑपरेशन चक्र के तहत वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
द्वारका में अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने देखा छात्राओं का आत्मरक्षा प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस के ‘मिशन शक्ति’ अभियान की सराहना की
फरीदाबाद: भाखरी कचरा विवाद में नया मोड़, विपुल गोयल के सामने आई कृष्णपाल गुर्जर की योजना, कौन होगी कामयाब?
दिल्ली मेट्रो महा विस्तार: 279 KM में 16 नए रूट बनेंगे, नजफगढ़, मीठापुर-करावल से नरेला-बवाना, रोहिणी तक बढ़ेगी कनेक्टिविटी, DDA मीटिंग में मुहर