लुधियाना में कूरियर कंपनी का बड़ा स्कैम..सैंकड़ों सिमकार्ड विदेश भेजने की प्लानिंग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 20, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लुधियाना में कूरियर कंपनी का बड़ा स्कैम..सैंकड़ों सिमकार्ड विदेश भेजने की प्लानिंग

 मानसी शर्मा / – पंजाब से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। आपको बता दें कि कूरियर के जरिए सिम सप्लाई करने वाले व्यक्ति को लुधियाना पुलिस (Ludhiana Police) ने गिरफ्तार कर लिया है। कूरियर कंपनी (Courier Company) की चेकिंग मशीन के जरिए सिम की जानकारी मिली। कंपनी के अधिकारियों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जिसके बाद थाना डिवीजन नंबर 3 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए व्यक्ति को पकड़ लिया।

ACP सुखनाज सिंह (ACP Sukhnaz Singh) ने जानकारी दी कि गिरफ्तार किया गया आरोपी गुरदासपुर के गीता भवन का रहने वाला अजय कुमार है। जतिंद्रजीत सिंह ने शिकायत में बताया था कि वह इम्पेक्स कंपनी का संचालक है। उनकी कंपनी विदेशों में सामान कूरियर करती है। 18 दिसंबर को उनकी कंपनी में 2 युवक 4 पैंट कंबोडिया देश के लिए पार्सल बुक कराने आए थे। उन्होंने पैंटों का वजन करके पार्सल तैयार करने के लिए वर्करों को सौंप दिया। जब पैंटों को एक्सरे मशीन के जरिए चेक किया गया तो पैंटों की बैलटों में अलग-अलग कंपनियों के लगभग 190 सिम मिले। उन्होंने बताया कि ये सिम बिना किसी मंजूरी के गलत पैकिंग करवा कर धोखे से विदेश भेजे जा रहे थे। फिलहाल आरोपी अजय के खिलाफ धारा IPC 487,420 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

हांगकांग में अजय ठगों से मिला
ACP सुखनाज ने कहा कि आरोपी अजय लगभग एक साल पहले हांगकांग में काम करता था। अब वह वेटर का काम करता है। अजय के अनुसार जिन लोगों को उसने सिम भेजने थे वह लोग उसे हांगकांग में मिले थे। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है कि भारी संख्या में इतने अधिक सिम विदेश में किस लिए सप्लाई कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी।

1 सिम पर 150 रुपए मिलना था कमीशन
पुलिस पूछताछ में अजय ने जानकारी दी कि उसे 1 सिम पर 150 रुपए तक कमीशन मिलना था। पुलिस जांच कर रही है कि अजय ने सिम किन लोगों के आईडी प्रूफ (ID Proof) लगाकर एक्टिवेट करवाए है। आरोपी से पूछताछ कर जल्द बड़े खुलासे होने की संभावना है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox