लंबी उम्र के लिए सुबह का नाश्ता जरूरी, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 7, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

लंबी उम्र के लिए सुबह का नाश्ता जरूरी, वैज्ञानिकों ने किया खुलासा

-वैज्ञानकिं ने लम्बी उम्र पाने और डायबिटीज जैसी बीमारियों से खुद को दूर रखने का ‘सीक्रेट’ बताया

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/हैल्थ डेस्क/भावना शर्मा/- इंसान की हमेशा लंबी उम्र की चाहत रही है। जिसके लिए वह लगातार शोध करता आया है। हालांकि युगों के हिसाब से अब इंसान की उम्र काफी कम हो गई है जो पहले काफी लंबी होती थी। लेकिन अब लम्बी उम्र की चाहत रखने वालों को वैज्ञानिकों ने इसका एक सीक्रेट बताया है। वैज्ञानिकों का कहना है, इंसान की लम्बी उम्र के लिए सुबह का नाश्ता जरूरी है। इससे शरीर पर कई तरह से असर पड़ता है। जो इंसान की उम्र को लम्बा बनाता है। इंसान की लम्बी उम्र और नाश्ते के बीच क्या कनेक्शन है, इससे शरीर पर कितना असर पड़ता है और रिसर्च के नतीजे क्या कहते हैं। आईये जानते है इन सवालों के बारे में-
                इंसानी की लम्बी उम्र और नाश्ते के बीच कनेक्शन को समझने के लिए न्यूयॉर्क की सिटी यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने रिसर्च की। रिसर्च में 40 साल की उम्र वाले 34 हजार अमेरिकी लोगों के खानपान पर नजर रखी गई। वैज्ञानिकों ने लोगों के खानपान के समय को रिकॉर्ड किया और मौत की दर को भी समझा।
          वैज्ञानिकों ने पाया कि अगर सुबह का नाश्ता 7 बजे से पहले करते हैं तो इंसान की उम्र बढ़ती है। इसका सीधा असर इंसान की बॉडी क्लॉक पर पड़ता है। रिपोर्ट में कहा गया कि इंसान खानपान में जितनी देरी करता है। उसका नकारात्मक असर पड़ता है और इंसान की उम्र प्रभावित होती है। अगर देर रात में खाना खाते हैं तो हार्ट डिजीज और डायबटिज का खतरा बढ़ता है।
           जर्नल ऑफ न्यूट्रीशन में पब्लशि रिसर्च कहती है, अगर सुबह 6 से 7 के बीच ब्रेकफास्ट करते हैं तो हार्ट डिजीज जैसी बीमारियों से मौत का खतरा 6 फीसदी तक घट जाता है। वैज्ञानिक कहते हैं, नाश्ते को कभी मत छोड़ें। सुबह का नाश्ता शरीर के काम करने की क्षमता को बेहतर बनाने के साथ इंसुलिन जैसे हार्मोन को भी कंट्रोल करता है।
             रिपोर्ट के मुताबकि, सुबह समय से नाश्ता करते हैं तो ब्लड शुगर के बढ़ने का खतरा भी काफी हद तक कम किया जा सकता है। वहीं, ऐसा न करने वालों में ब्लड शुगर बढ़ने से डायबिटीज, मोटापा और हृदय रोगों का खतरा बढ़ता है। पिछले साल हुए एक सर्वे में सामने आया था कि ब्रिटेन में रहने वाला हर पांच में से एक इंसान नाश्ता ही नहीं करता है। जिसकारण न केवल उन पर बिमारियों का खतरा बढ़ रहा है बल्कि उनकी उम्र भी तेजी से कम हो रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox