रोडवेज की पांच मिनी बसें एंबुलेंस में तबदील, प्रत्येक एंबुलेंस में 4 बैड सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी शामिल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 2, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रोडवेज की पांच मिनी बसें एंबुलेंस में तबदील, प्रत्येक एंबुलेंस में 4 बैड सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं होंगी शामिल

NM News 10

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/गुरूग्राम/नई दिल्ली/प्रदीप यादव/भावना शर्मा/- जिला में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के उद्देश्य से हरियाणा राज्य परिवहन डिपो गुरूग्राम की पांच मिनी बसों को मिनी एंबुलेंसों में तबदील किया गया है। रोड़वेज डिपो द्वारा जल्द ही इन मिनी बसों को स्वास्थ्य विभाग को हैंडओवर किया जाएगा ताकि जिला में स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा किया जा सके।
इस बारे मे जानकारी देते हुए उपायुक्त डा. यश गर्ग ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को अमलीजामा पहनाते हुए 5 मिनी बसों को एंबुलेंस में बदलने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक एंबुलेंस में 4 बैड लगाए गए हैं। इसके अलावा, इन बसों को इस प्रकार से तैयार किया गया है ताकि मरीज को एमरजेंसी में दी जाने वाली आवश्यक सुविधाएं जैसे- आक्सीजन आदि दी जा सके। गर्मी को ध्यान में रखते हुए मिनी बसों में पंखे भी लगाए गए है। इसके साथ ही मैडिकल बाॅक्स,ऑक्सीजन सिलेंडर रखने के स्टैंड , पीपीई किट व सैनिटाइजर आदि रखने की व्यवस्था की गई है।
                      उपायुक्त ने कहा कि जिला में कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए सभी विभाग एक दूसरे का सहयोग करते हुए दिन-रात काम कर रहे हैं। कोरोना संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है ताकि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। रैडक्रास वालंटियर, सिविल डिफेंस के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठन संकट की इस घड़ी में जिला प्रशासन का सहयोग करते हुए एकजुटता से काम कर रहे हैं।
                      उपायुक्त ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि वे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए कोविड अप्रोप्रिएट बिहेवियर का गंभीरता से पालन करें और जहां तक संभव हो अपने घरों में ही रहें। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम में टीकाकरण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है इसलिए लोग आरोग्य सेतु एप या कोविन पोर्टल पर रजिस्टरेशन करके अपना व अपने परिजनों का टीकाकरण करवाएं। टीकाकरण कैंपों की जानकारी के लिए हैल्पलाइन नंबर-1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox