रॉयल एनफील्ड की जल्द आएगी फलेक्स- फ्यूल मोटरसाइकिल 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रॉयल एनफील्ड की जल्द आएगी फलेक्स- फ्यूल मोटरसाइकिल 

नई दिल्ली/मानसी शर्मा – रॉयल एनफील्ड ने पुष्टि की है कि वे भारतीय बाजार के लिए एक फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल पर काम कर रहे हैं। जिससे उनकी मोटरसाइकिल में माइलेज बढ़ जाएगी। चेन्नई स्थित दोपहिया वाहन निर्माता 2024 की तीसरी तिमाही में अपनी पहली फ्लेक्स-फ्यूल वाली मोटरसाइकिल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। हालांकि, अभी तक रॉयल एनफील्ड ने ये पुष्टि नहीं की है कि वे फ्लेक्स-फ्यूल से चलने वाली नई मोटरसाइकिल आएगी या फिर किसी पुराने मॉडल को अपडेट कर दोबारा लॉन्च किया जाएगा।

संभावना है कि रॉयल एनफील्ड अपनी क्लासिक 350 को अपडेट करेगी, क्योंकि अभी तक क्लासिक 350 E20 फ्यूल से चलने में सक्षम है। इसे कंपनी द्वारा पूरी तरह से फ्लेक्स-फ्यूल से चलने के लिए सक्षम किया जाएगा। यह सबसे ज्यादा बिकने वाली मोटरसाइकिल है। क्लासिक 350 मोटरसाइकिल नए J-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है। इसलिए, यह उम्मीद की जा सकती है कि J-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड अन्य मोटरसाइकिलें भी फ्यूचर में फ्लेक्स-फ्यूल से दौड़ने में सक्षम होंगी। अन्य मोटरसाइकिलें मेट्योर 350, हंटर 350 और क्लासिक 350 J प्लेटफॉर्म पर बेस्ड हैं। इसके अलावा हाल ही में लॉन्च हुई बुलेट 350 भी J-प्लेटफॉर्म पर बेस्ड है।

फ्लेक्स-फ्यूल से दौड़ेंगी रॉयल एनफील्ड की बाइक्स

रॉयल एनफील्ड फ्लेक्स-फ्यूल संचालित मोटरसाइकिलों पर काम करने वाली एकमात्र निर्माता नहीं है। इससे पहले होंडा ने पुष्टि की थी कि वे भारतीय बाजार में एक फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिल लॉन्च करना चाहते हैं। टीवीएस मोटर कंपनी भारतीय बाजार में फ्लेक्स-फ्यूल संचालित मोटरसाइकिल लॉन्च करने वाली भारत की पहली निर्माता थी। उन्होंने 2019 में Apache RTR 200 FI E100 लॉन्च की है।

फ्लेक्स फ्यूल क्या है?

फ्लेक्स-फ्यूल पेट्रोल और इथेनॉल का मिक्स्चर है। सरकार का लक्ष्य आधार अनुपात सीमा को 10 फीसदी से बढ़ाकर 20 फीसदी करना है। इस कारण से मिक्स्चर को E20 फ्यूल कहा जाता है। भारत में अभी हाल ही में जापानी कार निर्माता कंपनी टोयोटा ने पुरी तरह से चलने वाली इनोवा हाईक्रॉस लॉन्च की थी। यह एमपीवी फुली-इथेनॉल से चलने में सक्षम है।

कौन सी बाइक E20 फ्यूल से चलने में सक्षम है?

सरकार द्वारा आदेश दिए जाने के बाद सभी मोटरसाइकिलें जो BS6 स्टेज 2 के हिसाब से अपडेटेड हैं, वो 20 प्रतिशत तक फ्यूल मिश्रण को सपोर्ट करती हैं। निर्माता अक्सर फ्यूल टैंक पर एक स्टिकर लगाता है, जिस पर E20 लिखा होता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox