रूस से तेल खरीद मामले में अमेरिका पलटा, चेतावनी देने से किया इंकार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

रूस से तेल खरीद मामले में अमेरिका पलटा, चेतावनी देने से किया इंकार

-रूस से तेल खरीद मामले में कहा- यह भारत का निर्णय, रूस से तेल खरीदे या नही
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/वाशिंगटन/शिव कुमार यादव- रूस तेल खरीद मामले में अमेरिका ने पलटी मार ली है। व्हाइट हाउस ने इस बात से इनकार किया है कि अमेरिकी उपराष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह ने अपनी नई दिल्ली यात्रा के दौरान भारत को कोई चेतावनी दी थी। उन्होंने दलीप सिंह की बातचीत को ’रचनात्मक बातचीत’ के रूप में बताया है। हालांकि मीडिया में रूस तेल खरीद मामले को लेकर अमेरिका की तरफ से भारत को चेतावनी देने की बात कही गई थी।
                   व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि मैं इसे चेतावनी के रूप में नहीं देखती और न ही हमने उस समय ऐसा कुछ कहा था। साकी ने कहा कि दलीप सिंह ने भारत जाकर रचनात्मक बातचीत की और स्पष्ट किया कि यह भारत समेत प्रत्येक देश का निर्णय है कि वे रूसी तेल आयात करने जा रहे हैं या नहीं।
                 उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडेन का मानना है कि भारत के साथ हमारी साझेदारी दुनिया में हमारे सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है। उन्होंने दोहराया कि प्रतिबंध तेल खरीद पर लागू नहीं होते हैं। अमेरिकी मीडिया के एक वर्ग के लिए भारत द्वारा तेल खरीद प्रतिबंधों पर लागू नहीं होता है। कई यूरोपीय देश भी रूस से अधिक ऊर्जा संसाधन खरीदते हैं।
               साकी ने कहा कि निश्चित रूप से उन्हें प्रतिबंधों का पालन करना चाहिए, जो उस निर्णय से संबंधित नहीं हैं, लेकिन साथ ही, हम यहां भारत को तेल खरीदने में 1 से 2 प्रतिशत कमी लाने के लिए मदद करेंगे।
               बता दें कि पिछले महीने के अंत में नई दिल्ली में दलीप सिंह ने कहा था कि युद्ध उन देशों की वजह से जारी है, जो प्रतिबंधों को दरकिनार करते हैं। दलीप सिंह के इस बयान को कुछ मीडिया संस्थानों द्वारा भारत को ’चेतावनी’ के तौर पर देखा गया था।
                उन्होंने पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान यह भी कहा था कि मैं यहां हमारे प्रतिबंधों, हमारे साथ जुड़ने, साझा संकल्प को व्यक्त करने और साझा हितों को आगे बढ़ाने के लिए दोस्ती की भावना से आया हूं। बता दें कि दलीप सिंह यूएस नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में आर्थिक मामलों के प्रभारी हैं और रूस पर अमेरिका द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों पर बाइडेन के सलाहकार हैं

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox