राहुल गांधी ने ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

राहुल गांधी ने ट्रेड डील को लेकर केंद्र सरकार पर बोला हमला

-"मोदी पर दबाव - भारी दबाव" - राहुल गांधी

नई दिल्ली/सिमरन मोरया/-  लोकसभा नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्रेड डील को लेकर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कहा, “प्रधानमंत्री मोदी घबराए हुए हैं। जो ट्रेड डील 4 महीने से रुकी हुई थी। किसी न किसी कारण से नरेंद्र मोदी ने कल शाम उस डील को साइन कर दिया। नरेंद्र मोदी पर दबाव है, भयंकर दबाव है। नरेंद्र मोदी की इमेज का गुब्बारा फूट सकता है। हमारे प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज कर दिया गया है। किसने किया है, कैसे किया है ये देश की जनता को सोचना है। अमेरिका में अडानी पर एक केस है। वो अडानी को नहीं नरेंद्र मोदी के वित्तीय ढांचे को टारगेट कर रहा है। एपस्टीन फाइल्स में अभी और माल है जो अभी रिलीज नहीं हुआ है।

लोकसभा में नेता राहुल गांधी ने कहा, “राष्ट्रपति के भाषण में एक बहुत ही ज़रूरी मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा है। पाकिस्तानियों, चीनियों और हमारे बीच संबंध। इस लेख में एक बहुत ही ज़रूरी बात है जिसे मैंने वेरिफाई किया है। इसमें PM के रिएक्शन के बारे में बताया गया है। हमारे राष्ट्रपति का भाषण उस रास्ते के बारे में था जो भारत को अपनाना है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया के मंच पर, अंतरराष्ट्रीय मामलों में मुख्य मुद्दा चीन और अमेरिका के बीच टकराव है। यह हमारे राष्ट्रपति के भाषण का मुख्य हिस्सा है। मैं बस इतना कह रहा हूं कि मुझे चीन और भारत के बीच क्या हुआ और हमारे PM ने इस पर कैसे रिएक्शन दिया, इस बारे में बयान देने दें। मुझे क्यों रोका जा रहा है?BJP सांसदों ने राहुल गांधी के इस मुद्दे पर बोलने पर आपत्ति जताई।

मुझे बोलने दिया जाए- राहुल गांधी
राहुल गांधी ने इस दौरान कहा, ‘मैं सीधा जिक्र नहीं करूंगा। मुझे बोलने दिया जाए। मैं विपक्ष का नेता हूं, मुझे बोलने के लिए किसी से इजाजत लेने की जरूरत नहीं है। मैंने राष्‍ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox