राहुल गांधी और महागठबंधन पर बीजेपी नेताओं का हमला, प्रचार अंतिम चरण में

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

-राहुल गांधी पर निशाना साधा, महागठबंधन को जोड़ने वाला बताया

बिहार/उमा सक्सेना/-      बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार अभियान में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महागठबंधन को बीजेपी और एनडीए नेताओं ने निशाने पर रखा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि एनडीए गठबंधन ने बिहार चुनाव में हार मान ली है। उन्होंने कहा कि कई मंत्री और उपमुख्यमंत्री अपने सरकारी आवास खाली करने की तैयारी में हैं और अधिकारियों को महत्वपूर्ण फाइलें हटाने के लिए इशारा किया गया है। खेड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि उनके ‘कट्टा’ वाले बयान से बिहार के युवाओं का अपमान हुआ है और उन्होंने माफी की मांग की।

राहुल गांधी ने भी बिहार की जनसभाओं में दावा किया कि बीजेपी और आरएसएस देश को धर्म और जाति के नाम पर बांटने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि महागठबंधन पूरे देश को एकजुट करने के लिए काम कर रहा है।

योगी आदित्यनाथ और एनडीए नेताओं का प्रचार
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की जनता 14 नवंबर को ईवीएम के माध्यम से विकास, सुरक्षा और आत्मसम्मान के मार्ग को चुनने वाली है। उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिन लोगों ने बिहार के नौजवानों के भविष्य पर सवाल खड़ा किया, वही अब जनता को लालच देकर भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सीतामढ़ी में माता जानकी के जन्मस्थली पर पूजा-अर्चना की और बिहार में धार्मिक पर्यटन और कल्याण पर जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी धार्मिक आस्थाओं की उपेक्षा करते रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रस्ताव पर जनकपुरी धाम के विकास के लिए राशि स्वीकृत की है।

केंद्रीय और राज्य मंत्री विपक्ष पर हमलावर
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने विपक्ष पर झूठ फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि वे हमेशा भ्रम फैलाकर चुनाव लड़ते हैं। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार पर हमला किया और कहा कि इनके रहते बिहार में निवेश और रोजगार के अवसर नहीं बढ़ सकते। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि बिहार की जनता उन्हें अब विदा कर देगी। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस और आरजेडी पर हमला बोलते हुए आरक्षण और भ्रष्टाचार के मुद्दों पर विपक्ष को घेरा।

मतदाता और मतदान जानकारी
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर 11 नवंबर, मंगलवार को मतदान होगा। इस चरण में कुल 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने वोट से 1302 उम्मीदवारों का भविष्य तय करेंगे। मतदान वाले जिले हैं: पश्चिम और पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, जमुई, नवादा, गया, जहानाबाद, अरवल, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox